सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Five crore rupees budget for environment-free green Shamli

Shamli News: पर्यावरण मुक्त हरित शामली के लिए पांच करोड़ का बजट, जल्द शुरू होंगे कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Five crore rupees budget for environment-free green Shamli
विज्ञापन
शामली। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन मंगलवार को देर रात तक कोषागार, बैंक, कलक्ट्रेट, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय और अन्य विभागों के कैश काउंटर खुले रहे। शासन से धनराशि जारी होने और खर्च से जुड़े कार्यों को पूरा करने के लिए अधिकारी और कर्मचारी देर रात तक जुटे रहे।
Trending Videos

नगर पालिका को पर्यावरण मुक्त हरित शामली योजना के तहत पांच करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इस बजट से शहर में सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने, हरियाली बढ़ाने, धूल नियंत्रण और जल संचयन जैसे कार्य कराए जाएंगे। साथ ही अधूरे विकास कार्यों को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, लोक निर्माण विभाग को पूर्वी यमुना नहर की पटरी चौड़ीकरण के लिए प्रस्तावित बजट स्वीकृत नहीं हो सका, जिससे यह कार्य फिलहाल अधर में लटका रहेगा। प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि विभाग के पास करीब 100 करोड़ रुपये का बजट था, जिसमें से 95 करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर और प्रस्ताव पूरे कर लिए गए हैं, जबकि शेष धनराशि शासन को वापस करनी पड़ेगी।
उन्होंने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर मुंडेट खुर्द के पास प्रस्तावित दो लेन ओवरब्रिज के लिए एक करोड़ रुपये की राशि उपयोग न होने के कारण वापस जाएगी। बुढ़ाना फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए 70 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन बजट स्वीकृत न होने से निर्माण कार्य इस वर्ष भी पूरा नहीं हो सका।
मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी ने बताया कि त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 22 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भेजे गए थे, जिनमें से करीब पांच करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। जल्द ही सीसी रोड और अन्य विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे।
जिला पंचायत को प्राप्त 13.79 करोड़ रुपये में से 6.44 करोड़ रुपये सड़क, नाला और खड़ंजा निर्माण पर खर्च किए गए हैं। अपर मुख्य अधिकारी नईम अख्तर ने बताया कि शेष बजट आगामी कार्यों में उपयोग किया जाएगा।
डूडा विभाग को भी मलिन बस्तियों में सड़क निर्माण के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट मिला है। उधर, एलआईसी शाखाओं में भी वित्तीय वर्ष के अंत में प्रीमियम जमा कराने के लिए अवकाश के बावजूद कार्य जारी रहा। वर्मा मार्केट स्थित शाखा में दो दिनों में करीब 50 लाख रुपये की प्रीमियम राशि जमा कराई गई।

कहां-कहां मिला बजट
पर्यावरण मुक्त हरित शामली योजना : 5 करोड़ रुपये
त्वरित आर्थिक विकास योजना : 5 करोड़ रुपये स्वीकृत
जिला पंचायत कार्य : 13.79 करोड़ में से 6.44 करोड़ खर्च
डूडा विभाग : मलिन बस्तियों के लिए करीब 1 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed