सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   gas news

Shamli News: केेवाईसी और ठप सर्वर ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
gas news
विज्ञापन
शामली/कांधला। शहर में 25 दिन और देहात क्षेत्र में गैस की बुकिंग 45 दिन किए जाने के फैसले ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। वहीं, केवाईसी कराने, सर्वर ठप होने के कारण भी लोग एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं।
Trending Videos

कॉमर्शियल गैस न मिलने से होटल, ढाबा और रेस्तरा संचालकों ने कोयला, लकड़ी की भट्ठियां जलानी शुरू कर दी हैं। वहीं मांग बढ़ने से लकड़ी और कोयला की कीमतों में भी इजाफा होने लगा है, जबकि फास्ट फूड, चाय, समोसा व चाट विक्रेता भी गैस न मिलने से परेशान हैं। छोटे दुकानदार दूसरा काम ढूंढने को विवश हो रहे हैं। इसके अलावा सरकारी स्कूलों मेें बनने वाले मिड-डे मील को लेकर भी समस्या होने लगी है। सोमवार को कॉमर्शियल गैस की किल्लत के चलते शहर के मुख्य मार्ग स्थित ढाबा संचालक सत्येंद्र व सोनू कोयले की भट्ठी पर सब्जी और रोटी बनाते मिले। वहीं गांव लिसाढ़ व बनत स्थित गैस एजेंसियों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं की गैस सिलिंडर लेने के लिए लंबी कतारें लगी नजर आईं। उपभोक्ता ताहिर व अर्जुन ने बताया कि 10 बजे तक भी गैस की गाड़ी नहीं आई है। ग्रामीण कुड़ाना निवासी अरविंद ने बताया कि 45 दिन बुकिंग का समय करने पर काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई दिन से चूल्हे पर ही खाना बनाना पड़ रहा है। गैस एजेंसी पर मिले उपभोक्ता राहुल ने बताया कि सर्वर ठप होने से बुकिंग नहीं हो पा रही है। वह रोज एजेंसी पर चक्कर काट रहे हैं। उपभोक्ता रामपाल ने बताया कि केवाईसी के लिए भी चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कांधला में कॉमर्शियल गैस सिलडर की आपूर्ति ठप होने से होटल, रेस्टोरेंट और मिठाई कारोबारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गैस की कमी के कारण अब कई व्यापारियों ने कोयले की भट्ठियों का उपयोग शुरू कर दिया है, जिससे उनकी लागत में वृद्धि हुई है। स्थानीय व्यापारी यशु सैनी ने बताया कि गैस आपूर्ति बंद होने के बाद उन्होंने कोयले की भट्ठियों पर मिठाइयां बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि कोयले पर काम करना महंगा और मुश्किल है। सैनी के अनुसार, बढ़ती लागत के बावजूद उन्होंने अभी तक किसी भी मिठाई के दाम नहीं बढ़ाए हैं, जिससे उन्हें आर्थिक दबाव झेलना पड़ रहा है। व्यापारियों ने सरकार से जल्द से जल्द कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है ताकि उनका व्यापार सुचारु रूप से चल सके और उन्हें राहत मिल सके।
शादी में सिलिंडर की व्यवस्था नहीं होने पर बेटी का पिता परेशान



फोटो



कैराना। बेटी की शादी में बरातियों के लिए खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिंडर नहीं मिलने पर बेटी के पिता ने सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई।



शनिवार को मोहल्ला दरबार खुर्द निवासी सईद तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचा। सईद ने एसडीएम निधि भारद्वाज को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 27 मार्च को उसकी बेटी की कांधला से बारात आनी है। बारातियों के लिए खाना बनाने के लिए उसे चार एलपीजी गैस सिलेंडर की जरूरत है। उसके नाम पर केवल एक घरेलू एलपीजी कनेक्शन है। वह कई बार गैस एजेंसी चक्कर काटकर सिलिंडर लेने के लिए गुहार लगा चुका है लेकिन उसको अभी तक सिलिंडर नहीं मिले। अब उसे डर सता रहा है कि अगर सिलिंडर नहीं मिले तो बरातियों को खाना कैसे खिलाया जाएगा। वहीं एसडीएम द्वारा भी कोई आश्वासन नहीं दिए जाने पर बेटी का पिता सईद निराश होकर वापस लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed