{"_id":"6a84a5d0912d7dcf360c2532","slug":"guests-from-japan-will-taste-kairanas-palangtod-sweets-shamli-news-c-26-1-sal1012-172170-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जापान के मेहमान चखेंगे कैराना की पलंगतोड़ मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जापान के मेहमान चखेंगे कैराना की पलंगतोड़ मिठाई
Wed, 19 Aug 2026 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
कैराना की प्रसिद्ध पलंग तोड मिठाई। विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कैराना की मशहूर पलंगतोड़ मिठाई का स्वाद जापान के मेहमान भी चाखेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आमंत्रण पर जापान का 240 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 21 अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेगा।
जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त रतिका गुप्ता ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल के सामने कैराना की पलंगतोड़, मेरठ की नानखटाई और रेवड़ी, मुजफ्फरनगर का गुड़, बागपत की बालूशाही-घेवर और सहारनपुर का शहद रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को दिल्ली पहुंच चुका है। इसके स्वागत, सम्मान और व्यवस्थाओं के लिए जिला उद्योग केंद्र की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
उन्होंने बताया कि जापानी प्रतिनिधिमंडल दिल्ली से ग्रेटर नोएडा, आगरा, लखनऊ और वाराणसी का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल यूपी में औद्योगिक निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए आ रहा है। कैराना की पलंगतोड़ मिठाई इससे पहले नोएडा में आयोजित औद्योगिक प्रदर्शनी में भी शामिल हो चुकी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी प्रशंसा कर चुके हैं।