फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Health workers, not doctors, are treating patients at health fairs.

Shamli News: आरोग्य मेलों में चिकित्सक नहीं, स्वास्थ्यकर्मी कर रहे मरीजों का इलाज

Mon, 03 Aug 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 03 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Health workers, not doctors, are treating patients at health fairs.
पिंडोरा पीएचसी पर जांच करते स्वास्थ्यकर्मी भूपेंद्र कुमार। संवाद
शामली/ऊन। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में चिकित्सक के स्थान पर स्वास्थ्यकर्मी व स्टाफ नर्स ही मरीजों का इलाज करते हुए मिले।
विज्ञापन

रविवार को जिले में 22 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले आयोजित किए गए। शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पर एलटी आकाश, स्टाफ नर्स गीता, वार्ड बॉय गौरव व वार्ड आया मंजू मिली। स्टाफ नर्स ने मरीजों को दवा दी। उन्होंने बताया कि चिकित्सक व फार्मासिस्ट की कांवड़ में ड्यूटी लगी है। आरोग्य मेले में 40 मरीज आए, जिनमें 15 गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श व दवा दी गई।
विज्ञापन

ऊन क्षेत्र के पिंडोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में स्वास्थ्यकर्मी भूपेंद्र कुमार ने मरीजों को जांच कर दवा दी। आरोग्य मेले में लगातार बढ़ते तापमान व बरसात के चलते वायरल बुखार, दस्त, नजला जुकाम, थकान आदि के मरीज आए। लैब टेक्नीशियन प्रियांश, एएनएम पूनम, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed