सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   High speed bike hits wall, labourer dies

Shamli News: तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, मजदूर की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 01 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
High speed bike hits wall, labourer dies
विज्ञापन
कैराना। ऊन क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकरा गई, जिससे बाइक चालक 20 वर्षीय मजदूर उवैश की मौत हो गई। हादसे में उसके दो साथी भी घायल हो गए।
Trending Videos

मोहल्ला बेगमपुरा निवासी उवैश कंडेला स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करता था। बताया गया है कि सोमवार रात वह बाइक से ऊन क्षेत्र में अपनी मौसी के घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उवैश और उसके साथ मौजूद दो युवक सोनू, और मुकीम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उवैश को मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम के शव को अपने साथ कैराना ले आए। मंगलवार सुबह गमगीन माहौल में शव को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
मृतक के भाई दानिश ने बताया कि उवैश अविवाहित था और परिवार का सहारा था। उसने बताया कि करीब दो साल पहले उसके पिता मेहरबान की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पिता की मौत के महज 21 दिन बाद उसके दूसरे भाई शाहरुख की भी सड़क हादसे में जान चली गई थी। लगातार हुई इन घटनाओं से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed