सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   hospital news

Shamli News: दो दिन की छुट्टी के बाद खुला अस्पताल, ओपीडी में मरीजों की लगी कतार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
hospital news
विज्ञापन
शामली। दो दिन की छुट्टी के बाद जिला अस्पताल खुलने पर मरीजों की भीड़ लगी रही। इलाज के लिए मरीज कतार में खड़े होकर इंतजार करते रहे। पंजीकरण से लेकर दवा लेने के लिए मरीजों को एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में 1477 मरीज पहुंचे।
Trending Videos

शनिवार को ईद उल फितर और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के कारण जिला अस्पताल में ओपीडी बंद रही। शनिवार को ओपीडी 11 बजे तक खुली थी, लेकिन उस दिन 80 मरीज ही पहुंचे थे। सोमवार को सुबह आठ बजे अस्पताल खुलते ही मरीजों का पहुंचना शुरू हो गया था। नौ बजे तक मरीजों की कतार पंजीकरण से लेकर चिकित्सकों के कक्ष के बाहर लग गई थी। मरीज कतार में खड़े होकर इलाज के लिए इंतजार करते रहे। इसके बाद दवा लेने के लिए भी मरीजाें को कतार में खड़े रहना पड़ा। इस तरह से मरीज को पर्चा बनवाने से लेकर दवा लेने तक एक से डेढ़ घंटे का समय लगा। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। सभी मरीजों की जांच कर दवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले मरीज
कांधला निवासी शरीफा ने बताया कि उसे सांस लेने में परेशानी है। भीड़ ज्यादा होने के कारण उसे चिकित्सक को दिखाने के लिए एक घंटे से ज्यादा का समय लगा।
मोहल्ला पंसारियान निवासी सलमा ने बताया कि उसके हाथ पैर में दर्द रहता है। डाक्टर को दिखाया है। डेढ़ घंटे में नंबर आया। इसके बाद दवा ली है।
दयानंद नगर निवासी विकास ने बताया कि उसके घुटने में दर्द रहता है। उसने चिकित्सक को दिखाने के लिए कतार में खड़े रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed