सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: ITI student returning after seeing the fair was shot in the stomach and left bleeding

Shamli: मेला देखकर लौट रहे आईटीआई के छात्र को पेट में गोली मारकर किया लहूलुहान, दो युवकों ने की वारदात

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 25 Mar 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार

गांव तलवा माजरा निवासी अभि गोहरपुर से मेला देखकर बाइक पर लौट रहा था। गोहरपुर-तलवा मार्ग पर बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया और गोली मार दी। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी मौके पर बाइक को छोड़कर भाग गए। 

Shamli: ITI student returning after seeing the fair was shot in the stomach and left bleeding
अस्पताल में उपचाराधीन अभि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरपुर में नवरात्र के अवसर पर आयोजित मां दुर्गा मेले से घर लौट रहे आईटीआई के छात्र अभि (20) को पेट में सटाकर गोली मार दी गई। गोली लगने से छात्र गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से मेरठ रेफर किया गया है। अभि के पिता की तरफ से दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

 

गोहरपुर गांव में नवरात्र की सप्तमी तिथि के उपलक्ष्य में मां दुर्गा मेले का आयोजन किया गया था। नजदीक के गांव तलवा माजरा निवासी अभि अपने साथियों के साथ मेला देखने गया था। मेला देखने के बाद शाम को करीब छह बजे अभि बाइक से घर लौट रहा था। मेले से करीब 100 मीटर दूर गोहरपुर से तलवा माजरा जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार दो-तीन युवकों ने उसे रोक लिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने अभि के पेट से सटाकर तमंचे से गोली मार दी। गोली लगने से वह लहुलूहान होकर वहीं गिर गया। गोली की आवाज सुनकर मेले में अफरातफरी मच गई। लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई। भीड़ को देखकर आरोपी युवक अपनी बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गए। वहीं छात्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया।
 

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्र को मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि अभि इंटर करने के बाद आईटीआई की पढ़ाई कर रहा था। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।  सीओ ने बताया कि घायल के पिता सुनील की तरफ से गांव कुरमाली निवासी शिवा व रफ्तार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मौके पर मिली आरोपियों की बाइक को कब्जे में ले लिया है। वारदात का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी देखें...
Saharanpur: राखी का अंतिम संस्कार, एक भाई गया जेल, दूसरे की तलाश; प्रेमी लवकुश और उसका परिवार गांव से लापता

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed