सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Enraged over the toll board issue, villagers from Karaunda Hathi staged a sit-in protest; a consensus has been reached to install a board at the toll plaza representing both villages.

Shamli: टोल बोर्ड को लेकर गुस्साएं करौदा हाथी के ग्रामीणों ने दिया धरना, टोल पर लगेगा दोनों गांवों का बोर्ड, सहमति बनी

Pratyush Sharma Pratyush Sharma
Updated Wed, 25 Mar 2026 10:33 PM IST
Enraged over the toll board issue, villagers from Karaunda Hathi staged a sit-in protest; a consensus has been reached to install a board at the toll plaza representing both villages.
शामली। बाबरी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर स्थित टोल प्लाजा पर गांव के नाम को लेकर बुधवार को फिर से विवाद खड़ा हो गया। करौदा हाथी के ग्रामीण बड़ी संख्या में टोल प्लाजा पर पहुंचे और जोरदार धरना-प्रदर्शन करते हुए एनएचएआई के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग कि टोल प्लाजा पर लगे बोर्ड पर उनके गांव का नाम भी शामिल किया जाए। ग्रामीणों का कहना था कि वर्तमान में टोल पर केवल बंती खेड़ा गांव का नाम लिखा हुआ है, जबकि करौदा हाथी भी इसी क्षेत्र का प्रमुख गांव है। इसके बावजूद उनके गांव के नाम की अनदेखी की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन में खलबली मच गई। मौके पर उपजिलाधिकारी हामिद हुसैन, सीओ थानाभवन अमरदीप मौर्य और एनएचएआई के परियोजना निदेशक नरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। वार्ता के दौरान एनएचएआई के पीडी नरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि टोल प्लाजा के बोर्ड पर दोनों गांव—करौदा हाथी और बनती खेड़ा—के नाम अंकित किए जाएंगे। इसके लिए उन्होंने सात दिन का समय मांगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगे बोर्ड को हटाकर नया बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें दोनों गांवों के नाम समान रूप से दर्ज होंगे। उपजिलाधिकारी हामिद हुसैन ने भी कहा कि इस मामले में उच्च अधिकारियों से वार्ता कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराई जाएंगी, ताकि भविष्य में इस प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। प्रशासन के आश्वासन के बाद करौदा हाथी के ग्रामीणों ने सात दिन का समय देते हुए अपना धरना समाप्त कर दिया। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरना-प्रदर्शन के दौरान बाबा श्याम सिंह मलिक, बाबा राजेंद्र सिंह, कालेन्द्र मलिक, सत्यवीर सिंह, ब्लॉक प्रमुख जयदेव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सोनीपत: खेल के दौरान होने वाली सामान्य व विशिष्ट चोटों की रोकथाम के बारे में छात्रों को किया गया जागरूक

25 Mar 2026

गैस के बाद अब डीजल-पेट्रोल की दिक्कत, पेट्रोल पंपों पर लगी भीड़

25 Mar 2026

एक लाख रुपये रिश्वत ले रहा था अवर अभियंता, VIDEO

25 Mar 2026

Bageshwar: एनएम के खिलाफ विरोध में उतरे ग्राम प्रधान, जांच की मांग की

25 Mar 2026

पिथौरागढ़: कांग्रेस ने किया गैस एजेंसी में प्रदर्शन, कहा कब होंगी सिलिंडरों के लिए लगीं लाइनें खत्म

25 Mar 2026
विज्ञापन

घरेलू गैस के किल्लत: गैस एजेंसी पर लोगों का हंगामा, देरी से सिलेंडर मिलने पर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा

25 Mar 2026

लोहाघाट में अस्पतालों का फायर सेफ्टी निरीक्षण, दमकल विभाग ने दिए सख्त निर्देश

25 Mar 2026
विज्ञापन

Pithoragarh: पर्यावरण बटालियन शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिकों के साथ धरने पर बैठे विधायक

25 Mar 2026

Kashipur: आज उगते सूरज को अर्घ्य देकर छठ पूजा का होगा समापन, महादेव नहर में छठ पूजा करने उमड़े श्रद्धालु

VIDEO: रामनवमी पर पूरे दिन खुला रहेगा राम मंदिर, रामलला को छह क्विंटल पंजीरी का लगेगा भोग

25 Mar 2026

Mandi: धर्मपुर की पंचायत पुनर्गठन प्रक्रिया पूरी, नई आठ पंचायतों का गठन

25 Mar 2026

प्रमोट किए जाने की मांग को लेकर राज्य विवि में छात्रों का प्रदर्शन

25 Mar 2026

VIDEO: पड़ोसी देशों पर पड़ता है युद्ध का असर, भारत सतर्क, आजमगढ़ में बोले मंत्री ओपी राजभर

25 Mar 2026

गोल गप्पे बेचने वाले किशोर की हत्या की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

25 Mar 2026

भिवानी के वैश्य महाविद्यालय में हुआ संगोष्ठी का आयोजन

25 Mar 2026

फतेहाबाद: सब्जी मंडी यूनियन के सीताराम सैनी बने प्रधान, 35 मतों से दर्ज की जीत

25 Mar 2026

कानपुर बिधनू कांड: सुहेलदेव आर्मी ने घेरा हाईवे; हत्यारोपियों के घर बुलडोजर भेजने की उठी मांग

25 Mar 2026

नारनौल में उपभोक्ताओं ने सिलिंडर की अधिक राशि लेने का लगाया आरोप, अधिकारी ने जांच करने का दिया आश्वासन

कानपुर: घाटमपुर के जहांगीराबाद प्राथमिक विद्यालय की जर्जर छतों से गिर रहा मलबा

25 Mar 2026

मंडी: वोकेशनल ट्रेनरों को कार्य शिक्षा से वोकेशनल शिक्षा तक का सफर बताया

25 Mar 2026

हमीरपुर: राजकीय महाविद्यालय भोरंज में 23 मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की मोगा नगर निगम में बैठक

विधानसभा क्षेत्र अमलोह में शिरोमणि अकाली दल की रैली

फिरोजपुर मंडल के नूरमहल रेलवे स्टेशन पर नया गुड्स शेड तैयार

श्रीराम नवमी पर भव्य शोभायात्रा: देवी तालाब मंदिर से निकली आस्था की विशाल धारा, हिमाचल के राज्यपाल पहुंचे

25 Mar 2026

मोगा में नशा तस्कर की 34.50 लाख की संपत्ति फ्रीज

Shimla News: नेता विपक्ष जयराम ठाकुर बोले- PM Modi का हिमाचल दौरा जल्द, हर विषय पर हुई विस्तृत चर्चा

25 Mar 2026

कानपुर: गैस एजेंसी खुलने से पहले ही उमड़ी सैकड़ों की भीड़; सुबह सात बजे ही लग गई 200 लोगों की लंबी कतार

25 Mar 2026

कानपुर: नगर निगम के पार्क पर केस्को का कब्जा; गोपालपुरम के गूबा गार्डन में रखे दो विशाल ट्रांसफार्मर

25 Mar 2026

Noida: बिजली विभाग का कार्यालय खुद अंधेरे में, काम ठप होने से उपभोक्ता रहे परेशान; देखें ग्राउंड रिपोर्ट

25 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed