{"_id":"68c8715f00e617847c0d38a8","slug":"in-the-video-the-girl-said-i-have-eaten-sulphas-just-give-me-water-shamli-news-c-26-1-sal1002-149728-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वीडियो में किशोरी बोली, सल्फास खा लिया है, पानी पिला दो बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वीडियो में किशोरी बोली, सल्फास खा लिया है, पानी पिला दो बस
विज्ञापन

मृतक देशपाल के घर गमगीन बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
: बुलंदशहर से सीधे बड़ौत पहुंच गया था व्यक्ति, रात में बड़ौत रेलवे स्टेशन के आसपास मिली लोकेशन
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/बाबरी। बाबरी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी और 45 वर्षीय देशपाल के जहरीले पदार्थ के सेवन के बाद मौत के मामले में पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। 13 सितंबर की रात में ही दोनों बड़ौत रेलवे स्टेशन के आसपास पहुंच गए थे। दोनों ने एक साथ ही सल्फास का सेवन किया। हालांकि किशोरी व्यक्ति को रिश्ते का चाचा बता रही है। पुलिस के हाथ मामले का एक वीडियो लगा है, जिसकी जांच की जा रही है।
सोमवार की सुबह बाबरी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी और क्षेत्र के एक गांव के छह बच्चों के पिता देशपाल बागपत के बिजरौल अंडरपास के पास गंभीर हालत में पड़े मिले थे। दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
दोनों की मौत के बाद पुलिस के हाथ एक वीडियो लगी है, जिसमें किशोरी कह रही है कि घरवाले उसे परेशान कर रहे थे, जिसके कारण उसने सल्फास का सेवन कर लिया है। उसके साथ जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाला उसका रिश्ते का चाचा है। वीडियो में किशोरी बार-बार पानी पिलाने की अपील करती नजर आ रही है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को व्यक्ति की लोकेशन पहले बुलंदशहर, इसके बाद रात में बड़ौत की आई है। माना जा रहा है कि दोनों रात में बड़ौत रेलवे स्टेशन के आसपास थे। रात में वहीं पर रहे और सोमवार सुबह जहरीले पदार्थ का सेवन किया। हालांकि पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। किशोरी के बयानों की भी जांच होगी।
- मां बोली, कोई मेरी बेटी को लाकर दे दो, उसने कुछ नहीं किया
किशोरी की मां ने बताया कि दो दिन पहले बेटी घर से हालात में लापता हुई थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो सोमवार को पिता की तरफ से बाबरी थाने पर किशोरी के होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। किशोरी दो भाइयों की इकलौती बहन थी। बेटी के नहीं मिलने पर वह 13 सितंबर की सुबह अपने पति और परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर मुजफ्फरनगर के बघरा में एक रिश्तेदारी में हुई मौत के मामले में गई थी। सोमवार की सुबह सूचना मिली कि बेटी ने जहर खा लिया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उसका कहना है कि बेटी ने अभी कुछ भी नहीं देखा था, उसे वापस ला दो। 45 वर्षीय व्यक्ति के बारे में कुछ भी जानकारी होने से मां और पिता ने इनकार कर दिया।
- ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं दोनों के परिवार
बाबरी। किशोरी के परिजन और उनके निकट के दूसरे गांंव का व्यक्ति अपने परिवार के साथ गांव कुड़ाना क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करते थे। व्यक्ति शादीशुदा है और उसकी पत्नी, चार लड़के और दो लड़की हैं। वहीं पर दोनों परिवारों की जान पहचान हुई थी। किशोरी अनुसूचित जाति की है जबकि व्यक्ति कश्यप जाति से है। जून में ईंट भट्ठे बंद होने पर दोनों परिवार अपने-अपने घर चले गए थे।
किशोरी के बड़े भाई ने फोन पर बताया कि तीन भाई बहनों में किशोरी मझली थी। किशोरी ने दो साल पहले कक्षा आठ तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी और अब घर पर ही रहती थी। छोटा भाई कक्षा छह में पढ़ता है। उसने बताया कि 13 सितंबर को वे सभी मजदूरी पर गए थे और किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान वह बिना बताए गुम हो गई। इसके बाद उन्होंने किशोरी की इधर-उधर रिश्तेदारियों में दो दिन तक तलाश की। जब कहीं पता नहीं चला तो सोमवार सुबह बाबरी थाने पर पिता की तरफ से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसके बाद उन्हें बड़ौत क्षेत्र में बावली अंडरपास के निकट किशोरी और युवक के जहर खाने की जानकारी मिली। उसका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि किशोरी युवक के संपर्क में आई और वह उसे किस तरह से ले गया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तरफ से दी सोमवार को दी तहरीर पर बाबरी थाने में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी की मौत होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम मेरठ भेजी गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।
- बुलंदशहर और बागपत में ई्रख बांधकर परिवार का पालन पोषण कर रहा था व्यक्ति
मृतक देशराज के भाई दर्शन सिंह ने बताया कि 15 दिन पूर्व ही भाई बागपत के खेकड़ा में ईख बांधने के लिए जाने को कहकर गया था। वह बुलंदशहर और खेकड़ा में ईख बांधकर भी परिवार का गुजारा करता था। क्योंकि अब ईंट भट्ठे बंद चल रहे थे, जिसके कारण वह ईख बांधकर ही परिवार का गुजारा कर रहा था।
कई बार तो वह कई-कई दिन में घर पर आता था। देशराज की पत्नी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। उसने किशोरी के बारे में कोई भी जानकारी होने से इन्कार कर दिया। मृतक की पत्नी का कहना है कि कभी भी किशोरी के बारे में घर में जिक्र नहीं हुआ।

Trending Videos