सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Indefinite strike resumes in protest against e-registry.

Shamli News: ई-रजिस्ट्री के विरोध में फिर शुरू हुई अनिश्चितकालीन हड़ताल

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 24 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Indefinite strike resumes in protest against e-registry.
शामली तहसील में हड़ताल करते वकील और अन्य। वकील
विज्ञापन
बनत/कैराना/ऊन। प्रदेश सरकार द्वारा लागू की जा रही पेपरलेस ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में मंगलवार से फिर से जिलेभर के अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टाम्प विक्रेता और टाइपिस्टों ने हड़ताल शुरू कर दी।

हड़ताल के चलते शामली, कैराना और ऊन स्थित उप-निबंधक कार्यालयों में रजिस्ट्री संबंधी कार्य पूरी तरह प्रभावित रहे, जिससे संपत्ति की खरीद-फरोख्त और अन्य दस्तावेजी कार्य कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन ऊन में अध्यक्ष सत्यवीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में सभी अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, स्टाम्प विक्रेता और टाइपिस्ट अनिश्चितकाल तक रजिस्ट्री से जुड़े किसी भी कार्य में भाग नहीं लेंगे। इसके बाद अधिवक्ताओं और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने उप-निबंधक पुनीत जैन को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

शामली तहसील में भी अधिवक्ताओं एवं दस्तावेज लेखकों ने कार्य से विरत रहकर ई-रजिस्ट्री व्यवस्था का विरोध किया। अधिवक्ताओं का कहना है कि नई व्यवस्था से पारंपरिक कार्य प्रणाली प्रभावित होगी और इससे अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों तथा स्टाम्प विक्रेताओं के समक्ष रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है।
ऊन में हुई हड़ताल में एडवोकेट अनुज वशिष्ठ, सोनू कल्याण, नवीन, विनय, सुरेंद्र सिंह, शादाब, रवि सिरोही, विजयपाल सिंह, सोनू आदि मौजूद रहे।
पूर्व में पांच दिन की थी हड़ताल
वकीलों ने 16, 17, 18, 19 और 20 जून को हड़ताल की थी। इसके बाद हड़ताल का निर्णय स्थगित कर दिया गया था। अब 23 से फिर से हड़ताल शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed