{"_id":"6a3ad4d236f64fa4ee077404","slug":"women-teachers-association-raises-voice-over-interests-shamli-news-c-26-1-aur1003-168246-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हितों को लेकर महिला शिक्षक संघ ने उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हितों को लेकर महिला शिक्षक संघ ने उठाई आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
डीएम आलोक यादव से मिलकर समस्या बताते महिला शिक्षक संघ के पदाधिकारी। संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष डॉ. पूनम तोमर के नेतृत्व में मंगलवार को डीएम, सीडीओ एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से भेंट कर शिक्षिका के हितों और बुनियादी शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मांग-पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के समक्ष जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण, नए कक्षों के निर्माण, विद्यालयों की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग उठाई। सीडीओ से विद्यालयों की बाउंड्रीवॉल निर्माण, जलभराव की समस्या के समाधान तथा महिला शिक्षिकाओं और छात्राओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर आयोजित कराने का अनुरोध किया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौंपे गए मांग-पत्र में मानव संपदा पोर्टल पर चाइल्ड केयर लीव, मातृत्व अवकाश एवं चिकित्सा अवकाश के समयबद्ध निस्तारण, वेतन बहाली तथा स्थानांतरण प्रक्रिया में सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाने की मांग की गई। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए न्याय पंचायत स्तर तक खेलकूद समितियों के गठन एवं नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था करने का प्रस्ताव भी रखा गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. पूनम तोमर, नीरू नैन, शाइस्ता परवीन, प्रिया शर्मा, नीलम मलिक, अलका बंसल, सलूजा मलिक, कल्पना चौधरी, संगीता सिंह, अलका मलिक उपस्थित रहीं।