सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar over worker's death; cremation refused.

Shamli News: मजदूर की मौत पर हंगामा, दाह संस्कार से किया इन्कार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Uproar over worker's death; cremation refused.
किवाना के प्रदीप का फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
कांधला। गांव किवाना में तीन दिन पहले घायल मिले ईंट भट्ठा मजदूर प्रदीप कश्यप (28) की मेरठ में उपचार के दौरान सोमवार रात मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस के आश्वासन पर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

गांव किवाना निवासी प्रदीप कश्यप तीन दिन पहले शनिवार को गांव में मंदिर के पास घायलावस्था में मिले थे। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। घायल की बहन पिंकी ने उसी दिन पुलिस को तहरीर देकर गांव के सुनील, दीपक, ऋतिक व गौतम पर पिटाई करने और ट्रैक्टर से कुचलने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल में उपचार के दौरान सोमवार रात प्रदीप की मौत हो गई। मंगलवार सुबह गांव किवाना में शव पहुंचा तो परिजनों ने आरोपियों पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग कर शव का अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

कांधला थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे और परिजनों को आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। उधर, पुलिस ने नामजद चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में कमाने वाला अकेला था प्रदीप
मृतक प्रदीप अपने परिवार में कमाने वाला एकमात्र सदस्य था। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अब परिवार में पत्नी रश्मि, दो मासूम बच्चे प्राची 3 वर्ष, प्रशांत एक वर्ष, मां रेशमो, भाई अर्जुन और तीन बहनें पिंकी, चिंकी, पूनम हैं। पूनम की शादी हो चुकी है। एक माह बाद चिंकी की शादी होना तय है। परिजन शादी की तैयारी में लगे थे। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की गुहार भी लगाई है।

किवाना के प्रदीप का फाइल फोटो। परिजन

किवाना के प्रदीप का फाइल फोटो। परिजन

किवाना के प्रदीप का फाइल फोटो। परिजन

किवाना के प्रदीप का फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed