{"_id":"69c589a50604b7b74f0135b1","slug":"jam-was-created-by-placing-the-dead-body-on-the-highway-shamli-news-c-26-1-smrt1048-162197-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शव हाईवे पर रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शव हाईवे पर रखकर लगाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
तलवा माजरा निवासी अभि मलिक का फाइल फोटो ।
विज्ञापन
शामली/बाबरी। गांव खानपुर तलवा माजरा निवासी आईटीआई के छात्र अभि की हत्या को लेकर परिजनों व ग्रामीणों का बृहस्पतिवार को गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शव को खेड़ी बैरागी मंदिर के सामने पानीपत-खटीमा हाईवे पर जाम लगा दिया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की। अधिकारियों के 48 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने पर एक घंटे बाद जाम खोला गया। इसके बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार हुआ।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरपुर में बुधवार शाम दुर्गा मंदिर मेले में गांव खानपुर तलवा माजरा निवासी अभि अपने चचेरे भाई प्रियांशु के साथ प्रसाद चढ़ाने गया था। मेले में बाइक से साइड लगने से कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। मेले से जब दोनों भाई बाइक से लौट रहे थे तो रास्ते में तीन युवकों ने उन्हें रोका और अभि के पेट में सटाकर तमंचे से गोली मार दी थी। मेरठ में उपचार के दौरान अभि की मौत हो गई थी। मृतक के पिता सुनील की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा। शव को देखकर परिजनों व ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों, परिजनों व महिलाओं ने शव को पानीपत हाईवे पर रखकर व दोनों तरफ ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर जाम लगा दिया। एएसपी सुमित शुक्ला, सीओ थानाभवन अमरदीप मौर्य, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार शामली, आदर्श मंडी, बाबरी और थानाभवन आदि थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीणों व परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जाने की मांग की।
गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह, कालेंद्र मलिक आदि ने अधिकारियों से वार्ता की। अधिकारियों ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजन नहीं माने। इस दौरान ग्रामीणों व अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। बाद में एएसपी ने 48 घंटे में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम खोला गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रहा। जाम के दौरान हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
दो बहनों का इकलौता भाई था अभि
गांव तलवा माजरा निवासी अभि तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था। दोनों बहनें व मां का रो-रोकर बुरा हाल बना रहा। मां व बहनों ने रोते बिलखते कहा कि जिन्होंने उनके लाड़ले की हत्या की है, उनका भी यहीं अंजाम होना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाया कि 24 घंटे बाद भी पुलिस ने आरोपियों को न तो पकड़ा है और न ही उनके खिलाफ कोई कार्रवाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या करने में पांच आरोपी थी, लेकिन पुलिस ने दो को नाबालिग बताकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आरोपी जल्दी नहीं पकड़े जाते तो फिर से हाईवे को जाम कर देंगे।
दो आरोपियों ने हाथ पकड़े, तीसरे ने मारी गोली
मृतक छात्र के पिता सुनील ने पुलिस में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि जब उनका बेटा अभि व भतीजा प्रियांशी बाइक से घर लौट रहे थे तो रास्ते में उन्हें घेर लिया। दो लड़कों ने अभि के हाथ पकड़ लिए और तीसरे आरोपी ने पेट से सटाकर तमंचे से गोली मारी।
काॅलेज में पढ़ने के समय से परिचित थे आरोपी
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि अभि व उसकी हत्या करने वाले आरोपी पूर्व से ही परिचित रहे हैं। अभि ने जिस कॉलेज से इंटर की पढ़ाई की, आरोपी भी उसकी कॉलेज में पढ़ते हैं। आरोपियों की उम्र 15 से 17 साल है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस के अलावा एसओजी, सर्विलांस, बाबरी थाना पुलिस की टीमें लगाई गई हैं, जो आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
तीन माह पहले हुए विवाद में की गई थी छात्र की हत्या
शामली। गांव तलवा माजरा निवासी छात्र अभि की हत्या के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को दो आरोपी शिवा व गौरव निवासी गांव कुरमाली को गिरफ्तार किया है। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि करीब 3 महीने पहले कुरमाली में अभि की बाइक की साइड गौरव और शिवा को लग गई थी। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी। कुछ दिन पहले अभि और गौरव के बीच मारपीट भी हुई थी। एसपी के मुताबिक बुधवार के दोपहर को गौरव और अभि के बीच फोन पर कहासनी हुई थी। इसके बाद गौरव और शिवा छात्र अभि की तलाश में घूम रहे थे। शाम को मेले से लौटते हुए रास्ते में अभि मिल गया और उसे गोली मार दी। एसपी ने बताया आरोपियों के कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी रजत की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों आरोपी अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे थे। शिवा किसान कालेज में बीएससी का छात्र है और गौरव वी वी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है।
धैर्य की कमी से गंभीर अपराध कर रहे नाबालिग
मनोचिकित्सक डॉ. अरुण रॉय का कहना है आज के समय में बच्चों में धैर्य नहीं रहा और किसी भी परेशानी में कैसे संभले, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं होती। इसमें सबसे ज्यादा समाज व अभिभावकों की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया पर व मारधाड़ वाली फिल्में देखकर पढ़ने लिखने वाले छात्र गलत दिशा में भटक जाते हैं, जिससे गंभीर अपराध कर बैठते हैं। समाज व अभिभावकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि उनका बच्चा किस तरह के माहौल में रहता है, उसके दोस्त कैसे हैं और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वह क्या देख रहा है, उस पर ध्यान देने की जरूरत है।
पूर्व में हुई वारदातें
- दो फरवरी 2026 को कांधला के गांव इस्सोपुर टील में 12वीं के छात्र अरशद की सहपाठियों ने चाकू से वार कर हत्या कर दी थी।
- 23 मार्च की रात को बाबरी क्षेत्र के गांव रायपुर में बुजुर्ग महिला रामप्यारी की आईटीआई के छात्र सुमित ने अपनी बुआ के पौत्र आदित्य के साथ मिलकर हत्या कर सोने के कुंडल लूटे
- एक फरवरी 2025 को शामली के गांव मुंडेट निवासी कक्षा 11 के छात्र कमल की उसके दोस्तों ने हत्या कर शव जलाया था।
Trending Videos