फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Judo: Diksha from Etawah and Devansh from Mirzapur emerge as winners.

जूडो : इटावा की दीक्षा और मिर्जापुर के देवांश बने विजेता

Wed, 22 Jul 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Judo: Diksha from Etawah and Devansh from Mirzapur emerge as winners.
पीएम श्री नवोदय विद्यालय में जूडो प्रतियोगिता में दम दिखाते खिलाड़ी. विद्यालय
शामली। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय भैंसवाल में दो दिवसीय क्षेत्रीय जूडो प्रतियोगिता में 15 क्षेत्रीय विद्यालयों के 200 से अधिक बालक-बालिकाओं ने अलग-अलग भार वर्ग में दम दिखाया। बालिका वर्ग में प्लस 44 किग्रा भार वर्ग में इटावा की दीक्षा और बालक वर्ग में प्लस 50 किग्रा में मिर्जापुर के देवांश ने बाजी मारी।
विज्ञापन

पहले दिन आयोजित हुई जूडो प्रतियोगिता में बालिका अंडर-14 वर्ग में माइनस 23 किग्रा में कासगंज की कुमारी राखी विजेता रही। माइनस 27 किग्रा में बागपत की अंतिम प्रथम व यशिका सिंह द्वितीय रही। माइनस 32 किग्रा में जगराही सिंह इटावा प्रथम, आरोही बागपत द्वितीय व ऋषिका शामली तृतीय रही। माइनस 36 किग्रा में नेहा बागपत प्रथम, अकांक्षा उन्नाव द्वितीय व शिद्रा मेरठ तृतीय रही। माइनस 40 किग्रा में किरन शर्मा बागपत प्रथम, श्रुति कासगंज द्वितीय व दीपांजलि गोंडा तृतीय रही। माइनस 44 किग्रा में दीक्षा गोंडा प्रथम, लक्ष्मी उन्नाव द्वितीय, राधिका शामली तृतीय रही। प्लस 44 किग्रा में दीक्षा इटावा की प्रथम, अग्रिमा सिंह कासगंज द्वितीय व परी बागपत तृतीय रही।
विज्ञापन

वहीं बालक अंडर- 14 वर्ग में माइनस 25 भार वर्ग में आर्यन कानपुर देहात प्रथम, दीक्षितपाल शामली द्वितीय रहा। माइनस 30 किग्रा में सूफियान बागपत प्रथम, प्रियांशु प्रतापगढ़ द्वितीय व प्रिंस मथुरा तृतीय रहा। माइनस 35 वर्ग में लक्ष्य बघरा मुजफ्फरनगर प्रथम, सम्मी कुमार मिर्जापुर द्वितीय व शिवम कानपुर देहात तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माइनस 40 किग्रा में शिवम उन्नाव प्रथम, प्रतीक कानपुर देहात द्वितीय व आदित्य प्रतापगढ़ तृतीय रहा। माइनस 45 किग्रा में बलराम गोरखपुर प्रथम, आयुष मुजफ्फरनगर द्वितीय व लविश शामली तृतीय रहा। माइनस 50 किग्रा में करण मथुरा प्रथम, विवेक कुमार गोरखपुर द्वितीय व आर्यन तिवारी कानपुर तृतीय रहा। प्लस 50 किग्रा में देवांश मिर्जापुर प्रथम, श्याम उन्नाव द्वितीय व नैतिक देशवाल शामली तृतीय रहा।

मुख्य अतिथि डीएम आलोक कुमार यादव ने प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सभी प्रतिभागियों को इसी तरह मेहनत व लगन के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य योगेश कुमार, खेल अधिकारी आशुतोष शर्मा, गुरमीत कौर, उप-क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार, गजेंद्र सिंह, शशि गौतम, एके सिंह रहे। संचालन अन्नू सैनी व कविता शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed