{"_id":"6a5fcb18e743f53a26010f8e","slug":"youth-dies-after-consuming-poisonous-substance-shamli-news-c-26-1-sal1002-170174-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
Wed, 22 Jul 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौसाना। ज्वालानाथ फिलिंग स्टेशन के पास जहरीला पदार्थ खाने के बाद बेसुध मिले सहारनपुर के खड़लाना निवासी युवक अक्षय की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद एंबुलेंस के करीब डेढ़ घंटे की देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई।
मंगलवार दोपहर राहगीरों ने सड़क किनारे पड़े युवक की सूचना डायल-112 पुलिस को दी। युवक ने अपनी पहचान 30 वर्षीय अक्षय पुत्र चंद्रकिरण निवासी खड़लाना, थाना गंगोह (सहारनपुर) के रूप में बताई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के अनुसार सरकारी एंबुलेंस करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची। युवक को सीएचसी ऊन ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक नशे का आदी था। आशंका है कि परिजनों द्वारा रुपये नहीं देने पर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया। बताया कि घटना से पहले उसका घर पर भी विवाद हुआ था। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मजदूरी कर चला रहा था परिवार : मृतक के चचेरे भाई एवं पूर्व प्रधान राहुल ने बताया अक्षय मजदूरी कर पत्नी और दो छोटे बच्चों का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मरने से पहले अक्षय का वीडियो वायरल
शामली। जहरीला पदार्थ खाने वाले अक्षय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में अक्षय दावा कर रहा है कि घर में उसका परिजनों से विवाद हुआ था। उसने आरोप लगाया कि उसके पिता और पत्नी ने उसे घर से निकलकर मर जाने के लिए कहा, जिसके बाद उसने आहत होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।