फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Vad Yatra: Crackdown on DJ operators; notices issued to 110.

कांवड़ यात्रा : डीजे संचालकों पर सख्ती, 110 को नोटिस जारी

Wed, 22 Jul 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Vad Yatra: Crackdown on DJ operators; notices issued to 110.
शामली। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने जिले के डीजे संचालकों पर सख्ती शुरू कर दी है। शामली, कैराना, थानाभवन और ऊन क्षेत्र के 110 डीजे संचालकों को नोटिस जारी कर शासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

साथ ही डीजे संचालकों को शपथ पत्र जमा कराने के भी निर्देश दिए गए हैं, जिसमें उन्हें सभी निर्धारित नियमों का पालन करने का वचन देना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर डीजे जब्त करने के साथ संबंधित संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे की ध्वनि 75 डेसीबल से अधिक नहीं होगी। किसी भी डीजे पर धर्म, जाति अथवा किसी समुदाय विशेष की भावनाओं को आहत करने या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीत नहीं बजाए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी करेंगी। यदि कोई डीजे संचालक निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि का प्रयोग करता है, प्रतिबंधित गीत बजाता है या अन्य नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो मौके पर ही डीजे जब्त कर लिया जाएगा और संबंधित के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

भड़काऊ पोस्ट पर रहेगी पुलिस की नजर, तीन टीमें गठित
शामली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए जिले में तीन सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें गठित की गई हैं, जो फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर), व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार नजर रखेंगी। एसपी ने कहा कि धर्म, जाति या समुदाय विशेष की भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट, वीडियो, फोटो या अफवाह फैलाने वाले संदेश साझा करने वालों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed