सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kanwariyas from Gujarat and Rajasthan reached Shamli

Shamli News: गुजरात और राजस्थान के कांवड़िये शामली पहुंचे

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 01 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kanwariyas from Gujarat and Rajasthan reached Shamli
शामली में कैराना रोड पर कावंड़ लेकर जाता ​शिवभक्त ।  संवाद
विज्ञापन
शामली। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि को लेकर गुजरात, राजस्थान के शिवभक्तों का हरिद्वार- ऋषिकेश से गंगाजल लेकर आना शुरू हो गए हैं। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले शिव भक्तो की ओर से बोल बम बम और हर-हर महादेव के जयघोष गूंजने लगे है।
Trending Videos

15 फरवरी को फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के मद्देनजर गुजरात के शिव भक्तों हरिद्वार और ऋषिकेश और गंगोत्री से शिवभक्त गंगा जल लेकर अपने-अपने गांवों और शिवालय की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। गुजरात के शिवभक्त शामली होकर हरियाणा की ओर रवाना हुए। शनिवार को राजस्थान के पुष्कर निवासी रमेश पुरी और संतोष कुमार कांवड़ लेकर शामली से होकर गुजरे। दोनों शिवभक्तों ने बताया कि उन्होंने 26 जनवरी को हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी से पवित्र गंगाजल उठाया था। वे महाशिवरात्रि के दिन अपने गांव पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक करेंगे। स्थानीय लोगों ने दोनों शिवभक्तों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed