सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Villagers were already expressing fears of an accident, but officials did not pay attention.

Shamli News: ग्रामीण पहले ही जता रहे थे हादसे की आशंका, अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 01 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers were already expressing fears of an accident, but officials did not pay attention.
विज्ञापन
झिंझाना। गांव रंगाना में पेयजल टंकी के निर्माण के दौरान हादसे की ग्रामीण पहले भी जता चुके थे। टंकी के नजदीक से जा रही हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग की जा रही थी, लेकिन अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ठेकेदार ने दस दिन पहले ही बदायूं से मजदूर लाकर काम शुरू किया था।
Trending Videos

गांव रंगाना में जल निगम द्वारा पेयजल की बड़ी टंकी का निर्माण करने में विभागीय अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है। हाईटेंशन लाइन के बराबर में ही टंकी का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के बगल में टंकी निर्माण होने से पहले ही करंट लगने का अंदेशा था। अधिकारियों से इस बारे में कई बार कहा गया, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। अगर इस पर ध्यान दिया जाता तो शायद हादसा होने से बच जाता और मजदूर धर्मेंद्र की जान बच जाती। ग्रामीणों का कहना है कि काम शुरू करने के दौरान शटडाउन लिया जाना चाहिए था, लेकिन अधिकारियों ने शटडाउन भी नहीं लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन पहले ही शुरू किया था निर्माण
ठेकेदार कैलाश ने बताया कि टंकी का निर्माण कार्य रुका हुआ था। दस दिन पहले ही उन्होंने बदायूं से मजदूर लाकर काम शुरू किया था। उन्हें नहीं पता था कि इस तरह से हादसा हो जाएगा।
--
उधर, जल निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार का कहना है कि हाईटेंशन लाइन टंकी से करीब सात-आठ फुट की दूरी पर है। सरिया लाइन से टकरा जाने पर हादसा हुआ है।
विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सौरभ कुमार का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के शिफ्टिंग करने का कोई प्रस्ताव उन्हें नहीं भेजा गया। कार्य करने के दौरान शटडाउन लेने के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दी गई।
-----
पांच भाइयों में चौथे नंबर का था धर्मेंद्र
मृतक धर्मेंद्र के पिता नन्हा और भाई शिवबहादुर अन्य परिजनों के साथ देर रात गांव में पहुंच गए हैं। भाई शिव बहादुर ने बताया कि वे पांच भाई थे और एक बहन है। धर्मेंद्र चौथे नंबर का था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। सभी भाई खेत की मजदूरी करते हैं।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed