सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Madam, I have no relation with my parents, please get my vote registered.

Shamli News: मैडम, माता-पिता से कोई संबंध नहीं, मेरा वोट बनवाइए

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 02 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Madam, I have no relation with my parents, please get my vote registered.
शामली तहसील में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
शामली। मैडम, मैं अर्चना शर्मा बिहार के पटना की रहने वाली हूं। मेरी शादी लिलौन गांव में हुई है। माता-पिता से कोई संबंध नहीं है और उनके दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ पा रहा है। मेरी वोट बनवाइए।
Trending Videos

शामली, कैराना और ऊन तहसील में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम कटवाने को लेकर लोगों की भीड़ है। पड़ताल में सामने आया कि जिले में अब तक करीब 80 हजार लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मतदाता सूची में संशोधन कराने के लिए तहसीलों में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिसाढ़ गांव की कल्पना का कहना है कि वह पिछले दस वर्षों से लगातार मतदान कर रही थीं, लेकिन अचानक मतदाता सूची से नाम काट दिया गया। दो दिन से तहसील के चक्कर काट रही हूं। लिसाढ़ गांव की वंदना ने बताया कि इस बार मतदाता सूची में उनका नाम नहीं है। तीन बार तहसील आने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका। नानूपुरी निवासी रामबीर का कहना है कि 2003 की सूची में नाम न होने के कारण वोटर लिस्ट से नाम काट दिया गया। अब दोबारा नाम जुड़वाने आए हैं। नानूपुरी के किरणपाल ने बताया कि उनके परिवार के आठ सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, जिससे उन्हें बार-बार तहसील आना पड़ रहा है।


मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन के लिए भरें ये फार्म
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि एसआईआर के बाद किसी कारण से मतदाता का नाम सूची से कट गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। निर्धारित तिथियों में फार्म भरकर जमा करने पर समस्या का समाधान किया जाएगा।

फॉर्म-6 : नया नाम जुड़वाने के लिए
फॉर्म-8 : नाम में संशोधन या त्रुटि सुधार के लिए
फॉर्म-7 : नाम हटाने के लिए
एसडीएम अर्चना शर्मा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे समय रहते मतदाता सूची में अपने नाम की जांच करें। किसी भी प्रकार की त्रुटि या नाम कटने की स्थिति में निर्धारित तिथियों पर फार्म जमा करें, ताकि आगामी चुनाव में कोई भी मतदाता मतदान से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed