{"_id":"6a84a87eee4f71fcca05c5c4","slug":"married-woman-murdered-for-not-fulfilling-dowry-demands-shamli-news-c-26-1-sal1002-172146-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या
Wed, 19 Aug 2026 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
मृतका विवाहिता रेशमा का फाइल फोटो। परिजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव महरमपुर में विवाहिता का शव सुसराल में ही पंखे पर फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंंचे मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति इश्तकार, ससुर हनीफ, देवर मुस्तफा और सास अफसाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
कस्बा कांधला निवासी रेशमा की शादी करीब पांच साल पूर्व शामली के आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव महरमपुर दुल्हैंड़ा निवासी इश्तकार के साथ हुई थी। शादी के बाद रेशमा ने दो बच्चों को जन्म दिया था। सोमवार की रात ससुराल में ही रेशमा शव पंखे पर फंदे पर लटका मिला। मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया। मृतका की मां जिंदी ने बताया कि ससुराल वाले कार और रुपयों की मांग कर रहे थे। इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई थी।
मायके वालों ने बुखार से मौत की दी थी सूचना
मृतका की मां ने बताया कि रेशमा के ससुरालियों ने सूचना दी कि रेशमा की बुखार के कारण मौत हो गई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। रेशमा के दो भाई साहिल व परवेज मौके पर पहुंचे तो देखा कि रेशमा की गर्दन पर निशान हैं और उसके हाथ की नस भी कटी हुई है।
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी शामली