{"_id":"69c6de64ff586ce6220fdc2d","slug":"now-thyroid-test-will-be-done-in-shamli-also-shamli-news-c-26-1-sal1002-162243-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अब शामली में भी होगी थायराइड जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अब शामली में भी होगी थायराइड जांच
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। अब थायराइड की जांच के लिए मरीजों को दूसरे जनपदों का रुख नहीं करना पड़ेगा। जिला अस्पताल में जांच मशीन पहुंच गई है और अप्रैल माह से यह सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
जिले में थायराइड के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बड़ी संख्या में लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। निजी लैब में जांच कराने पर मरीजों को करीब 400 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं, जबकि रिपोर्ट भी तुरंत उपलब्ध नहीं हो पाती। अधिकतर लैब जांच के सैंपल बाहरी जनपदों में भेजते हैं, जिसके बाद रिपोर्ट मिलती है।
अब जिला अस्पताल में मशीन उपलब्ध होने के बाद जांच यहीं पर की जा सकेगी। अस्पताल प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि अप्रैल माह से थायराइड जांच की सुविधा शुरू कर दी जाएगी और यह पूरी तरह निशुल्क होगी। इससे मरीजों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी।
Trending Videos