सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Police arrested a minor, demanding the arrest of others

Shamli News: पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा, अन्य की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े व्यापारी

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 27 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a minor, demanding the arrest of others
विज्ञापन
कांधला। कस्बा एलम के मुख्य बाजार में जलेबी लेने आए युवकों द्वारा दुकानदार और उसके सहयोगी के साथ मारपीट किए जाने के प्रकरण में पुलिस ने तीन नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। व्यापारियों ने अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग की है।
Trending Videos

मोहल्ला प्रेमनगर निवासी आशीष की मुख्य बाजार सुभाषनगर में हलवाई की दुकान है। 24 मार्च की शाम मारपीट की गई थी। पीड़ित ने तहरीर देकर एक नाबालिग, तनवीर और नाजिम सहित 4-5 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि एक नाबालिग को पकड़ा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। व्यापारियों ने कहा कि अन्य सभी आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
कांधला। एलम में व्यापारी के साथ मारपीट किए जाने के मामले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग व्यापारियों के बीच पहुंचे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही पुलिस से अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस दौरान सुनील वर्मा, राजवीर सिंह, नितिन, बिजेंद्र रुहेला, रमेश वर्मा, विनोद, विकास जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed