सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Protest in Shamli Over Monu Murder Case, Demand for CBI Probe and ₹50 Lakh Compensation

Shamli: मोनू हत्याकांड पर उबाल, एसपी ऑफिस पर कश्यप समाज का धरना, सीबीआई जांच की मांग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Apr 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

शामली के जसाला गांव में मोनू कश्यप की हत्या के मामले में कश्यप समाज ने एसपी कार्यालय पर धरना देकर सीबीआई जांच, 50 लाख मुआवजा और परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

Protest in Shamli Over Monu Murder Case, Demand for CBI Probe and ₹50 Lakh Compensation
धरने पर बैठे परिजन व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शामली जनपद के गांव जसाला निवासी मोनू कश्यप की हत्या के मामले को लेकर कश्यप समाज में आक्रोश देखने को मिला। सोमवार को समाज के लोगों और महिलाओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की गई।

Trending Videos


सीबीआई जांच और मुआवजे की मांग
कश्यप एकता समिति के जिलाध्यक्ष मोहित कश्यप के नेतृत्व में समाज के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में मोनू कश्यप हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा मृतक की पत्नी को पांच बीघा भूमि का पट्टा देने की भी मांग उठाई गई।

यह भी पढ़ें: Shamli: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, होमगार्ड बनने का सपना अधूरा, परीक्षा से लाैटते वक्त हुआ हादसा

परिजनों को सुरक्षा का डर
प्रदर्शन के दौरान मोहित कश्यप ने कहा कि मोनू कश्यप की तीन दिन पहले हत्या कर दी गई थी, लेकिन अभी तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि परिवार बेहद गरीब है और उन्हें किसी अनहोनी की आशंका भी बनी हुई है। इसलिए प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि मोनू के परिजनों ने उसके दोस्तों शुभम और सचिन पर ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया था। इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जांच के दौरान सामने आया है कि मोनू का एक लड़की से प्रेम प्रसंग था। किसी बात को लेकर दोनों दोस्तों के बीच विवाद हुआ था। प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि झगड़े के दौरान उसके दोस्तों ने उसे रेलवे लाइन पर धक्का दे दिया, जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसके पैर कट गए।

मेरठ में इलाज के दौरान हुई मौत
घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। ज्यादा रक्तस्राव होने के कारण मोनू को गंभीर हालत में मेरठ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी एनपी सिंह ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed