सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Religious conversion case: Ayush's AI-generated video goes viral

धर्मांतरण प्रकरण: आयुष का एआई जेनरेटेड वीडियो वायरल, खुद को बहन बताते हुए सामने आई युवती, दोनों मामलों में FIR

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 15 Jun 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Shamli News: शामली के दवा व्यापारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक ने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम मोहम्मद अली रख लिया। इस मामले में आयुष से निकाह करने वाली चांदनी समेत तीन लोगों को जेल भेजा जा चुका है। 

Religious conversion case: Ayush's AI-generated video goes viral
आयुष मलिक और चांदनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दवा कारोबारी देवराज मलिक के इकलौते बेटे आयुष मलिक के धर्मांतरण प्रकरण में सोशल मीडिया पर एआई जेनरेटेड वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए वार्ड 23 के सभासद निशिकांत संगल ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया कि वीडियो मोहम्मद नूरशामा की आईडी से वायरल हुआ था। दूसरे मामले में आयुष को अपना भाई बताने वाली महिला के खिलाफ भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

 

आयुष से निकाह कर उसका धर्मांतरण कराने के मामले में सोशल मीडिया पर आए दिन पोस्ट और वीडियो वायरल हो रहे हैं। भ्रामक व भड़काऊ पोस्ट व वीडियो डालने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार शाम को सोशल मीडिया पर आयुष मलिक का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कहा जा रहा है कि लोग कहते हैं कि वह चांदनी कुरैशी से शादी करने के लिए मुसलमान बना है, यह बिल्कुल गलत है। वह सूरतों को पढ़कर व सुनकर मुसलमान बना है...।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के वार्ड के सभासद मोहल्ला धर्मपुरा निशिकांत संगल ने इस वीडियो को एआई से बनाने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि वीडियो मोहम्मद नूरशामा के नाम की आईडी से वायरल हुआ है। आईडी का मोबाइल नंबर महाराष्ट्र के नूरशामा के नाम है। पुलिस ने भ्रामक पोस्ट वायरल करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन

उधर, शनिवार को ही एक महिला का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह कह रही है कि मेरे भाई को कोई परेशान न करें। वह अपनी मर्जी से मुसलमान बना है। उसके पीछे कोई न पड़े। इस मामले में आयुष के पिता देवराज मलिक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला उनके परिवार की नहीं है और न ही वह आयुष की बहन है। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि इस मामले में अज्ञात महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 

आयुष के पुलिस कस्टडी में होने की पोस्ट वायरल सोशल मीडिया पर रविवार को मुनव्वर शाह नाम के यूजर ने पोस्ट साझा की जिसमें लिखा कि मोहम्मद अली उर्फ आयुष मलिक पिछले तीन दिनों से पुलिस कस्टडी में है। उसके दाढ़ी और बाल साफ करवा दिए गए हैं। आर्य समाज मंदिर में पूजा और शुद्धिकरण के बाद उसकी घर वापसी होगी। उसकी बातों से पहले ऐसा नहीं लग रहा था कि वह अपने ईमान से फिरेगा, क्योंकि ईमान तो दिल का मामला है। हमें सब्र रखना चाहिए और गलत टिप्पणियों से बचकर भाई के लिए दुआ करनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आयुष अपने परिवार के पास है। इस पोस्ट की जांच कराई जा रही है।
 

ये बोले एसपी
सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ वीडियो या कोई पोस्ट साझा कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
- एनपी सिंह, पुलिस अधीक्षक


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed