फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: 17-year-old Kanwariya running with 'Dak Kanwar' dies suddenly; suspected heart failure.

Shamli: डाक कांवड़ लेकर दौड़ रहे 17 साल के कांवड़िये की अचानक मौत, हार्टफेल होने की आशंका

Tue, 11 Aug 2026 11:03 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 11 Aug 2026 11:03 PM IST
सार

पानीपत निवासी पवन उर्फ शुक्ला अपने 20 साथियों के साथ डाक कांवड़ लेने निकला था। शामली के शिव चौक के पास अचानक वह बाइक पर बैठते समय गिर पड़ा। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
Shamli: 17-year-old Kanwariya running with 'Dak Kanwar' dies suddenly; suspected heart failure.
पवन की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से गंगाजल लेकर डाक कांवड़ के साथ दौड़ रहे 17 वर्षीय पवन उर्फ शुक्ला कांवड़िये की मंगलवार को शहर के शिव चौक के पास अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई गंगाजल लेकर दौड़ने के बाद बाइक पर बैठते समय युवक अचानक जमीन पर गिर पड़ा। साथी कांवड़िये उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

विज्ञापन

पानीपत के संभालका निवासी रजत और कृष्ण ने बताया कि पवन उर्फ शुक्ला पानीपत में जूस की दुकान पर काम करता था। वह दो दिन पहले करीब 20 अन्य साथियों के साथ डाक कांवड़ लेने हरिद्वार गया था। सभी साथी बारी-बारी से दौड़ते हुए गंगाजल लेकर आ रहे थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को शामली के शिव चौक के पास शुक्ला ने दौड़ते हुए गंगाजल दूसरे साथी को पकड़ा दिया। इसके बाद जैसे ही वह बाइक पर बैठने लगा, अचानक गिर पड़ा। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. बिजेंद्र के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर युवक की मौत हार्ट अटैक के कारण होने की आशंका है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। चचेरे भाई सुनील ने बताया कि पवन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
 
विज्ञापन

17 साल की उम्र में हार्ट अटैक कैसे?
फिजिशियन डॉ. समद अली के अनुसार, 17 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक जन्मजात या आनुवंशिक हृदय संबंधी बीमारी, हृदय की धड़कन में गंभीर गड़बड़ी, हृदय की मांसपेशियों से जुड़ी समस्या या अन्य चिकित्सकीय कारण के कारण हो सकता है। अत्यधिक शारीरिक मेहनत, गर्मी और शरीर में पानी की कमी भी पहले से मौजूद हृदय संबंधी समस्या को गंभीर बना सकती है।

ये भी देखें...
Baghpat: राहुल गांधी को पीएम बनाने की मन्नत लेकर पिता, बेटा और पोता लाए कांवड़, पुरा महादेव में चढ़ाया जल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed