सब्सक्राइब करें

चुनावी रंजिश में हत्या: 'शादी समारोह में पूर्व प्रधानपति को मारी गोली, पत्नी बोली-2 मिनट में आने का कहकर गए थे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली/ बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 11 Mar 2026 02:43 PM IST
सार

शामली के दोघट कस्बे में शादी समारोह के दौरान बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली के पति विवेक मलिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी और परिजनों ने बताया कि बदमाश पहले से घात लगाए बैठे थे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
Shamli: Former village head’s husband Vivek Malik shot dead at wedding ceremony in Baghpat
पूर्व प्रधानपति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिले के दोघट कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान शामली के बहावड़ी गांव निवासी पूर्व प्रधानपति विवेक मलिक उर्फ विक्की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने घात लगाकर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य हमलावर फरार हो गए।



मृतक की पत्नी और बहावड़ी गांव की पूर्व प्रधान बबली ने बताया कि विवेक मलिक ने विवाह स्थल से बाहर जाते समय कहा था कि वह दो मिनट में लौट आएंगे, लेकिन कुछ ही पलों बाद गोलियों की आवाज गूंज उठी और उनकी हत्या कर दी गई।

Trending Videos
Shamli: Former village head’s husband Vivek Malik shot dead at wedding ceremony in Baghpat
शादी समारोह में हत्या - फोटो : अमर उजाला

दो मिनट में आता हूं कहकर निकले और चलीं गोलियां
बबली के अनुसार वह अपने पति विवेक मलिक और अन्य परिजनों के साथ मंगलवार दोपहर बाद दोघट में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंची थीं। रात करीब एक बजे बरात की चढ़त की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान विवेक मलिक ने कहा कि वह दो मिनट में आते हैं और विवाह स्थल से बाहर चले गए।

जैसे ही वह बाहर गए, तभी पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक गोलियों की आवाज सुनकर बबली बाहर दौड़ीं तो देखा कि विवेक जमीन पर गिर चुके थे और छह से सात युवक मौके से भाग रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य हमलावर फरार हो गए। बदमाश गर्म कपड़ों में थे। वहीं गोली लगने से विवेक मलिक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamli: Former village head’s husband Vivek Malik shot dead at wedding ceremony in Baghpat
बागपत में पूर्व प्रधानपति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

चचेरे भाई ने भागकर बचाई जान
मृतक के चचेरे भाई विपिन देशवाल ने बताया कि घटना के समय वह विवेक मलिक के पास ही खड़ा था। तभी छह से अधिक बदमाश आए और विवेक पर फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने उस पर भी कई गोलियां चलाईं। विपिन ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में लोगों की मदद से एक आरोपी को पकड़ लिया गया। विपिन का कहना है कि प्रधानी चुनाव की रंजिश के चलते ही विवेक मलिक की हत्या की गई है।

Shamli: Former village head’s husband Vivek Malik shot dead at wedding ceremony in Baghpat
बागपत में पूर्व प्रधानपति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

चुनाव की तैयारी के बीच बढ़ी थी रंजिश
बबली ने बताया कि वह दोबारा गांव में प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही थीं। इसके लिए गांव में पोस्टर भी लगवाए गए थे, जिनमें नववर्ष, मकर संक्रांति और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई थीं। इन पोस्टरों पर बबली के साथ विवेक मलिक की तस्वीर भी लगी थी। परिजनों का आरोप है कि विरोधियों ने कई दिन पहले ही हत्या की साजिश रच ली थी और गांव के आसपास डेरा डाले हुए थे। हालांकि परिवार को इसकी जानकारी नहीं लग सकी।

विज्ञापन
Shamli: Former village head’s husband Vivek Malik shot dead at wedding ceremony in Baghpat
बागपत में पूर्व प्रधानपति की हत्या - फोटो : अमर उजाला

हिस्ट्रीशीटर था विवेक मलिक
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार विवेक मलिक के खिलाफ थाने में हिस्ट्रीशीट खुली हुई थी। उस पर तीन हत्या के मामले दर्ज थे। बताया जा रहा है कि विवेक मलिक दिसंबर 2024 में ही जमानत पर जेल से बाहर आए थे और गांव में आगामी ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे। उनकी पत्नी बबली पहले भी ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। परिजनों के अनुसार विवेक के दोनों बेटे सागर और सौरभ इस समय जेल में बंद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed