सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The villagers of Bantikheda took out a tractor rally and staged a protest at the Collectorate.

Shamli News: बंतीखेड़ा के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर कलक्ट्रेट पर दिया धरना

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 11 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
The villagers of Bantikheda took out a tractor rally and staged a protest at the Collectorate.
शामली कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते बंतीखेड़ा के ग्रामीण । संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के नाम को लेकर बंतीखेड़ा और हाथी करौदा गांव के ग्रामीण आमने-सामने हैं। मंगलवार को बंतीखेड़ा के ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली निकालकर नवीन कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए।
Trending Videos

ग्रामीणों ने डीएम अरविंद कुमार चौहान को ज्ञापन सौंपकर टोल प्लाजा पर बंतीखेड़ा का नाम लिखे जाने की मांग की। इस दौरान डीएम ने एक सप्ताह में मामले का समाधान कराने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान सावित्री देवी, मेजर अनिल सिंह, अर्जुन सिंह, विपिन कुमार, नरेश कुमार, राजन कुमार, राव इकबाल, कपिल कुमार, विशाल, राकेश कुमार, अजय कुमार, अजय रघुवंशी, बिट्टू कुमार, विकास कुमार, दीपक तोमर और प्रियम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है विवाद
बताया गया कि दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेसवे के बंतीखेड़ा स्थित टोल प्लाजा का बोर्ड लगाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बागपत इकाई की ओर से अधिसूचना जारी की गई थी। जब बंतीखेड़ा टोल प्लाजा का बोर्ड लगाने का कार्य शुरू हुआ तो पड़ोसी गांव हाथी करौदा के ग्रामीणों ने विरोध करते हुए बोर्ड नहीं लगाने दिया। इस संबंध में बंतीखेड़ा के ग्रामीण पहले भी डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान को ज्ञापन देकर मामले से अवगत करा चुके हैं। 28 फरवरी को गांव में पंचायत आयोजित की गई थी। उस समय बाबरी थाना पुलिस ने छह मार्च तक टोल प्लाजा का बोर्ड लगाने का आश्वासन दिया था।
पंचायत में ग्रामीणों ने एनएचएआई के अधिकारियों पर लगाए आरोप
शामली। करौदा हाथी गांव के शिव मंदिर में मंगलवार को आयोजित पंचायत में आरोप लगाया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत के अधिकारी टोल प्लाजा पर नाम विवाद को खड़ा करके दो गांवों के लोगों में टकराव करवाना चाहते हैं।
पंचायत इकबाल हसन की अध्यक्षता में हुई। भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष कालेंद्र मलिक ने कहा कि बंतीखेड़ा और बुटराड़ा गांव की आंशिक भूमि टोल में गई है, जबकि हाथी करौदा गांव की करीब 1200 बीघा भूमि टोल के निर्माण में चली गई है। ऐसे में टोल प्लाजा का नाम हाथी करौदा रखा जाए। पंचायत में टोल के मुद्दे पर निर्णय बुधवार दोपहर दो बजे लिया जाएगा। पंचायत में डाक्टर सनसपाल, राजकुमार मलिक, धर्मेंद्र मलिक, सजीव कुमार, रविद्र ठेकेदार, हरेंद्र मलिक महबूब हसन मौजूद रहे।

शामली  कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते  बंतीखेड़ा के ग्रामीण ।  संवाद

शामली कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते बंतीखेड़ा के ग्रामीण । संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed