फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli Head Constable Suspended After Audio of Alleged Misconduct With Trader Goes Viral

Shamli: व्यापारी से अभद्रता के आरोप में हेड कांस्टेबल निलंबित, वायरल ऑडियो के बाद एसपी की कार्रवाई

Tue, 04 Aug 2026 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 04 Aug 2026 01:32 PM IST
सार

शामली में व्यापारी से फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में कांधला थाने के हेड कांस्टेबल अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को गंभीर मानते हुए विभागीय जांच भी शुरू करा दी है।

विज्ञापन
Shamli Head Constable Suspended After Audio of Alleged Misconduct With Trader Goes Viral
सीओ निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कांधला थाने में तैनात हेड कांस्टेबल अजय कुमार को व्यापारी से फोन पर कथित अभद्रता और गाली-गलौज के आरोप में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


व्यापारी ने लगाए गाली-गलौज और धमकी के आरोप
कांधला कस्बे के व्यापारी सचिन का आरोप है कि हेड कांस्टेबल अजय कुमार ने फोन पर उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। शिकायत किए जाने के बाद भी आरोपी पुलिसकर्मी ने दोबारा फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: कांवड़ियों के दो गुटों में मारपीट, हेड कांस्टेबल से भी धक्का-मुक्की, गंगाजल चोरी की दूसरी घटना

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडियो
व्यापारी और हेड कांस्टेबल के बीच हुई कथित बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा, जिसके बाद कार्रवाई की गई।

एसपी ने किया तत्काल निलंबित
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रतीत होने पर हेड कांस्टेबल अजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

विभागीय जांच शुरू
एसपी ने बताया कि पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed