सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: In Isopurtil, a student was stabbed to death, also shot, the attackers fled, this clue was found

UP: शामली में चाकू से गोदकर छात्र की हत्या, गोली भी मारी, फरार हो गए हमलावर; मौके से मिला ये सुराग

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 01 Feb 2026 06:14 PM IST
विज्ञापन
सार

Shamli News: गांव इस्सोपुरटील में छात्र अरशद की कुछ युवकों ने घेरकर हत्या कर दी और फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और हत्यारों की तलाश शुरू कर दी। परिजनों का रोकर बुरा हाल है। 

Shamli: In Isopurtil, a student was stabbed to death, also shot, the attackers fled, this clue was found
अरशद की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

कांधला थानाक्षेत्र के गांव इस्सोपुरटील में रविवार दोपहर तीन बजे छात्र अरशद (18) की चाकू से गोदकर व गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस को मौके पर तमंचा पड़ा मिला है, जिसे कब्जे में ले लिया। छात्र की हत्या से परिजनों में गम का माहौल है।
Trending Videos

 

Shamli: In Isopurtil, a student was stabbed to death, also shot, the attackers fled, this clue was found
घर में विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
गांव इस्सोपुरटील निवासी इंटर का छात्र अरशद पुत्र सलीम किसी काम से जा रहा था। गांव से बाहर की तरफ से अज्ञात हमलावरों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने चाकू से गोदकर व गोली मारकर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

ये भी देखें...
Shamli: रालोद ने योगेंद्र को हटाया, चौधरी चरण सिंह के साथ काम करने वाले इस नेता को बनाया क्षेत्रीय अध्यक्ष
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस छात्र को सरकारी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से तमंचा पड़ा मिला है। पुलिस अभी यह तय नहीं कर पा रही है कि छात्र की हत्या गोली से हुई है या फिर चाकू से की गई। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो सकेगी। फिलहाल सीसीटीवी और कॉल डिटेल मंगाई जा रही है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed