{"_id":"6a6349c9293598ef8c07b46a","slug":"shamli-muzaffarnagar-trade-association-s-city-unit-dissolved-state-president-takes-action-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: मुजफ्फरनगर व्यापार मंडल की नगर इकाई भंग, प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई, सामने आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: मुजफ्फरनगर व्यापार मंडल की नगर इकाई भंग, प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई, सामने आई ये बड़ी वजह
Fri, 24 Jul 2026 04:53 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 24 Jul 2026 04:53 PM IST
सार
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ जनपदों की 52 नगर इकाइयों में बैठक ली। मुजफ्फरनगर की नगर इकाई से कोई भी पदाधिकारी नहीं आया। इसे इकाई का निष्क्रियता मानते हुए कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने शुक्रवार को प्रदेशभर के संगठनात्मक दौरे के तहत सहारनपुर मंडल की 52 नगर इकाइयों की समीक्षा की। मुजफ्फरनगर नगर इकाई निष्क्रिय मिलने पर उसे तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जुलाई से प्रदेश के विभिन्न जिलों और नगर इकाइयों का दौरा कर संगठन की गतिविधियों और व्यापारियों की समस्याओं की समीक्षा की जा रही है। सहारनपुर मंडल के शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ जनपदों की 52 नगर इकाइयों में बैठकें आयोजित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने व्यापारियों से संगठित और एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि व्यापारी देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं तथा सरकार के लिए सबसे बड़े टैक्स कलेक्टर भी हैं। यदि व्यापारी एकजुट रहेगा तो उसकी समस्याओं का प्रभावी समाधान कराया जा सकेगा।
घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि सूचना दिए जाने के बावजूद मुजफ्फरनगर नगर इकाई के पदाधिकारियों ने समीक्षा बैठक आयोजित नहीं की, जिससे इकाई की निष्क्रियता सामने आई। इसे गंभीर मानते हुए नगर इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुजफ्फरनगर में नई नगर इकाई का गठन कर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेशव्यापी समीक्षा अभियान का अगला चरण 29 जुलाई से शुरू होगा। इसके तहत बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित अन्य जिलों में बैठकें आयोजित कर व्यापारियों को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा।