फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: 25-Year-Old Man Found Dead in Kairana, Family Alleges Murder Over Four Bighas of Land Dispute

Shamli: कैराना में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप, चार बीघा जमीन के विवाद में हत्या का आरोप

Fri, 24 Jul 2026 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 24 Jul 2026 01:07 PM IST
सार

 शामली के कैराना में भूरा रोड स्थित निर्माणाधीन कॉलोनी के बरामदे में 25 वर्षीय युवक का शव मिला। परिजनों ने चार बीघा जमीन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Shamli: 25-Year-Old Man Found Dead in Kairana, Family Alleges Murder Over Four Bighas of Land Dispute
युवक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

शामली जनपद के कैराना में भूरा रोड स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी के बरामदे में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। मृतक की पहचान गांव भैंसवाल निवासी जतिन के रूप में हुई है। शव के पास उसकी बाइक और इंजेक्शन की सीरीज पड़ी मिली। मृतक की बहन ने चार बीघा जमीन के विवाद में भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


निर्माणाधीन कॉलोनी के बरामदे में मिला शव
शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे भूरा रोड पर एक निर्माणाधीन कॉलोनी के बरामदे में युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। शव के पास मृतक की बाइक और इंजेक्शन की सीरीज भी पड़ी मिली।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतक के मोबाइल फोन और बाइक के पंजीकरण नंबर के आधार पर उसकी पहचान जतिन निवासी गांव भैंसवाल के रूप में की। इसके बाद मृतक के मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।


चार बीघा जमीन के विवाद में हत्या का आरोप
मृतक की बहन खुशी ने बताया कि उनके पिता किसान हैं। परिवार में दो बहनें और जतिन उनका इकलौता भाई था। जतिन अविवाहित था। खुशी के अनुसार गांव में चार बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उनके भाई की हत्या किए जाने का आरोप है।

जांच अधिकारी राजकुमार बघेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed