{"_id":"6a6269d5cc080cf9430c84b3","slug":"the-sun-shone-throughout-the-day-the-maximum-temperature-rose-by-one-degree-shamli-news-c-26-1-smrt1048-170312-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिनभर निकली रही धूप, अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिनभर निकली रही धूप, अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा
Fri, 24 Jul 2026 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में बारिश थमने के बाद फिर से तापमान बढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही धूप निकलने से उमस व गर्मी बनी रही। इसके चलते अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। न्यूनतम तापमान स्थिर बना रहा।
बुधवार सुबह को रिमझिम बारिश हुई थी। इसके बाद से बारिश थमी हुई है। बृहस्पतिवार को सुबह को हल्के बादल छाए रहे, लेकिन आठ बजे तेज धूप निकली। दोपहर में चिलचिलाती धूप और उमस से लोग गर्मी में बेहाल रहे। पसीने की चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोगों को पंखे व कूलर से भी राहत नहीं मिली। लोग धूप व गर्मी से बचाव के लिए दुपहिया वाहनों व पैदल जाने वाले लोग सिर पर कपड़ा रखकर व मुंह लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। शाम तक तेज धूप निकली रही।
पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह बादल छाने और दोपहर में धूप निकलने के आसार है।