सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: New bet on old faces in BJP working committee, these 20 became members, assembly elections on target

Shamli: भाजपा कार्यसमिति में पुराने चेहरों पर ही नया दांव, ये 20 बने पदाधिकारी, निशाने पर विधानसभा चुनाव

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 17 Mar 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार

भाजपा ने शामली जिला कार्यसमिति घोषित कर दी है। अधिकांश सदस्य पार्टी के पुराने कार्यकर्ता या पिछली कार्यसमिति वाले ही है। पिछड़े वर्ग और अन्य जातियों को साधने का पूरा प्रयास किया गया है।

Shamli: New bet on old faces in BJP working committee, these 20 became members, assembly elections on target
BJP - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

भाजपा ने नई जिला कार्यसमिति में पुराने चेहरों पर ही दांव खेला है। सोमवार देर रात करीब 20 सदस्यों वाली कार्यसमिति की घोषणा की गई, जिसमें अधिकांश पुराने चेहरों को ही जगह दी गई है। साथ ही पिछड़े वर्ग सहित अन्य जातियों को भी साधने का प्रयास किया गया है। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस बार पार्टी ने उन कार्यकर्ताओं को कार्यसमिति में स्थान दिया है, जो संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।
Trending Videos

दरअसल, भाजपा ने हाल ही में जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव करते हुए तेजेंद्र सिंह निर्वाल के स्थान पर रामजी लाल कश्यप को जिम्मेदारी सौंपी थी। इसे भी पिछड़े वर्ग को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा था। इसके बाद से ही जिला कार्यसमिति की घोषणा का इंतजार किया जा रहा था। सोमवार रात पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा ने राजेंद्र सिंह, दामोदर सैनी, पुनीत द्विवेदी, आनंद पुंडीर, संगीता जिंदल, रूबी चौधरी, विशाल सरोहा और अभय तोमर को जिला उपाध्यक्ष बनाया है। वहीं मानस संगल, भूपेंद्र शर्मा और राजेश मलिक को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अनिल उपाध्याय और बृजेश वाल्मीकि को जिला मंत्री बनाया गया है। पार्टी ने इस बार विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का भी प्रयास किया है। पुनीत, दामोदर सैनी, आनंद पुराने कार्यकर्ता हैं और काफी समय से पार्टी में सक्रिय हैं। जबकि अनिल और बृजेश भी लगातार सक्रिय रहे हैं।
 

भाजपा जिलाध्यक्ष रामजी लाल कश्यप का कहना है कि कार्यसमिति में सभी जातियों और वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और देश सेवा की दिशा में कार्य कर रहा है।
 

विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार किया जा रहा प्लेटफॉर्म
माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ही भाजपा ने कार्यसमिति और नामित सभासदों की घोषणा की है। दोनों ही सूचियों में पुराने चेहरों पर भरोसा जताकर संगठन को मजबूत करने की रणनीति अपनाई गई है।

नामित सभासदों में भी सभी वर्गों को दी तरजीह
जिले की तीन नगर पालिकाओं और सात नगर पंचायतों में सोमवार रात 36 नामित सभासदों की घोषणा की गई। इनमें कैराना में रोहताश सैनी और धर्मवीर वाल्मीकि, एलम में कर्मवीर कश्यप तथा जलालाबाद में बबली कश्यप, अशोक कोरी और अंजुम बेग को नामित किया गया है। इन नामों के जरिए विभिन्न जातियों और वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।

ये भी देखें...
सामूहिक विवाह योजना: बेटी की शादी के लिए किया था आवेदन, रिश्वत न देने पर दर्शाया शादीशुदा, डीएम ने बैठाई जांच

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed