{"_id":"69c04050fae22ef5ad0a47e6","slug":"sugar-mill-shamli-news-c-26-1-smrt1047-161887-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मिलों ने पेराई सत्र बंद करने के जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मिलों ने पेराई सत्र बंद करने के जारी किए नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की चीनी मिलों ने पेराई सत्र खत्म करने के लिए नोटिस देना शुरू कर दिया है। ऊन चीनी मिल ने तीसरा और थानाभवन चीनी मिल ने दूसरा नोटिस जारी कर दिया है। ऊन चीनी मिल 25 मार्च को अपना पेराई सत्र समाप्त कर बंद हो जाएगी। थानाभवन चीनी मिल 25 मार्च के बाद अपना पेराई सत्र समाप्त करके बंद होगी।
पिछले सप्ताह 15, 18 और 19 मार्च को रुक-रुक हुई बारिश और 21 मार्च को ईद के चलते थानाभवन और ऊन चीनी मिलों का पेराई सत्र कई दिन बढ़ गया है। ऊन चीनी मिल के गन्ना सचिव अजित सिंह के मुताबिक सुपीरियर फूड ग्रेंन्स मिल 22 मार्च को चीनी मिल बंद करने वाला नोटिस भेज चुकी है। बारिश होने से ऊन चीनी मिल 25 मार्च को अपना पेराई सत्र समाप्त करके बंद हो जाएगी। इस प्रकार थानाभवन चीनी मिल भी 25 मार्च के बाद बंद होने की उम्मीद की जा रही है। पिछले सप्ताह बारिश होने से बाद थानाभवन चीनी मिल का पेराई सत्र अब देरी से समाप्त होगा। डीसीओ रणजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि ऊन मिल तीसरा नोटिस मिल बंदी का दे चुकी है। थानाभवन चीनी मिल का दूसरा नोटिस जारी जारी हो चुका है। शामली चीनी मिल के 15 अप्रैल तक चलने की उम्मीद है।
Trending Videos