सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli: Sister and her 20-day-old baby attacked with stake, woman and girl who came to rescue also injured

Shamli: बहन व उसकी 20 दिन की बच्ची पर दांव से हमला, बचाने आई महिला और युवती को भी किया घायल

अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 19 May 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
सार

कैराना के गांव मलकपुर में इमरानी पति से झगड़ा होने के बाद मायके आई थी। भाई सद्दाम को खाना खाने के बाद उल्टी होने लगी, तो उसने इमरानी पर कुछ मिलाने का शक जताते हुए हमला कर दिया। 

Shamli: Sister and her 20-day-old baby attacked with stake, woman and girl who came to rescue also injured
घायल इमरानी और मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मायके आई एक महिला और उसकी 20 दिन की मासूम बच्ची पर उसके सगे भाई ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। बचाने आई पड़ोस की दो महिलाओं को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और उन पर भी हमला कर दिया। इस वारदात में चारों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
Trending Videos

 

Shamli: Sister and her 20-day-old baby attacked with stake, woman and girl who came to rescue also injured
घायल महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, गांव मंडावर निवासी इमरानी अपनी 20 दिन की नवजात बच्ची दुआ के साथ एक दिन पहले ही अपने मायके गांव मलकपुर आई थी। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उसका भाई सद्दाम घर पर खाना खाने पहुंचा। खाना खाने के बाद सद्दाम को उल्टी हुई, जिसके बाद उसे शक हुआ कि खाने में कुछ मिलाया गया है। इसी शक के चलते वह अचानक आपे से बाहर हो गया और उसने घर में रखे पेड़ काटने वाले दांव से अपनी बहन इमरानी और उसकी मासूम बच्ची दुआ पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारदार हथियार से हमले में इमरानी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी ने अपनी 20 दिन की भांजी पर भी वार किया, जिससे बच्ची के कान पर गंभीर चोट आई। चीख-पुकार सुनकर पड़ोस में रहने वाली गुफरान की पत्नी सीमा और गुफरान के भाई इमरान की बेटी मुस्कान बचाने के लिए दौड़ीं। आरोप है कि सद्दाम ने उन पर भी वार किए। इस हमले में मुस्कान के हाथ की उंगलियां कट गईं, जबकि सीमा के सिर में गंभीर चोट आई।
 
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी सद्दाम मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते चारों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायल मुस्कान के पिता इमरान ने बताया कि सद्दाम को खाने में कुछ मिलाए जाने का शक था, इसी गुस्से में उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
 

पति से झगड़ा होने पर आई थी मायके
पुलिस के अनुसार, इमरानी की शादी मंडावर निवासी नौशाद से हुई थी और वह सोमवार को पति से हुए विवाद के बाद अपनी नवजात बच्ची के साथ मायके आई थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पारिवारिक विवाद को इस घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है।

ये भी देखें...
UP: शामली की 75 फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप, 24 घंटे से नहीं है बिजली, मजदूरों की छुट्टी; करोड़ों का नुकसान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed