{"_id":"69db6d40a942ce792303e787","slug":"shamli-smuggler-arrested-with-heroin-worth-three-crores-supply-was-to-be-done-in-kandhla-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shamli: तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, कांधला में की जानी थी सप्लाई, जानें क्या थी पूरी प्लानिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli: तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, कांधला में की जानी थी सप्लाई, जानें क्या थी पूरी प्लानिंग
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 12 Apr 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर भारसी मोड़ के पास से पुलिस ने आरोपी वसीबू को गिरफ्तार किया। उसके पास से 565 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तारी। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गांव भारसी मोड़ के पास से मादक पदार्थों की तस्करी के आरोपी हापुड़ निवासी वसीबू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 565 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब तीन करोड़ रुपये बताई है। आरोपी गाजियाबाद के लोनी से हेरोइन लेकर कांधला में सप्लाई करने आया था।
Trending Videos
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात कांधला पुलिस ने भारसी मोड़ से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 565 ग्राम हेरोइन, मोबाइल फोन व 1800 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम वसीबू निवासी दहरा थाना धौलाना जनपद हापुड़ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि हेरोइन को शौकीन उर्फ काला निवासी गांव घाटमपुर थाना नकुड़ जिला सहारनपुर हाल पता पावी सादिकपुर थाना ट्रोनिका सिटी गाजियाबाद ने उसे दी थी। शौकीन ने उससे कहा था कि वह कांधला जाकर भारसी मोड़ के पास उतर जाना और इंस्ट्राग्राम पर उसे फोन करना। वहां से उसका आदमी उससे बैग ले जाएगा। बरामद हेरोइन को कांधला क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।
एसपी ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की गई तो उसमें साकिब खान 100 इंस्ट्राग्राम नाम से आईडी मिली, जिस पर बच्चे की फोटो लगी पाई गई। इंस्ट्राग्राम पर अंतिम कॉल नौ अप्रैल को 11.45 बजे होना पाया गया। एसपी ने बताया कि इस मामले में वांछित आरोपी शौकीन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी है। साथ ही तस्करी के नेटवर्क में जुड़े अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।