फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Sisters' love will reach far and wide, across the country and abroad.

Shamli News: देश-विदेश तक पहुंचेगा बहनों का प्यार

Mon, 03 Aug 2026 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 03 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sisters' love will reach far and wide, across the country and abroad.
राखी वाली खबर से संबं​धित फोटो -गांव कुड़ाना की नेहा।
शामली। रक्षाबंधन पर्व नजदीक आते ही डाकघरों में रौनक बढ़ने लगी है। अपने भाइयों को राखी भेजने के लिए बहनें डाकघरों का रुख कर रही हैं। इस बार भी भारतीय डाक विभाग ने राखियों की सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से भेजने के लिए विशेष वाटरप्रूफ लिफाफों की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

डाकघर अधिकारियों मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य डाकघर सहित जिले के अन्य डाकघरों में भी विशेष लिफाफे उपलब्ध करा दिए गए हैं। बताया कि लिफाफे की कीमत 10 रुपये, उसके बाद वजन के हिसाब से अलग-अलग शहर का चार्ज लगता है। उन्होंने महिला बहनों से अंतिम दिनों की भीड़ से बचने के लिए समय रहते राखी बुक कराने की अपील की।
विज्ञापन

शामली की कमला कॉलोनी निवासी वीणा अग्रवाल ने बताया कि उनका बड़ा भाई चमन गुप्ता लंदन में प्रोफेसर है, पिछले वर्ष वह रिटायर्ड हो चुके हैं। हर साल वह डाक के माध्यम से ही राखी भेजती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव कुड़ाना की नेहा ने बताया कि उनका भाई सुभाष और विकास पिछले 10 वर्षों से चीन के गुआंगझोउ शहर में योग शिक्षक है। इस वर्ष भी वह रक्षाबंधन पर्व पर घर नहीं आ सकेंगे। वह भाइयों के लिए डाक विभाग से चीन में राखी भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed