{"_id":"69c58ae0fe4b1d66a203cc26","slug":"the-board-meeting-passed-a-proposal-to-amend-the-self-assessment-system-shamli-news-c-26-1-smrt1048-162183-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बोर्ड बैठक में स्वकर निर्धारण प्रणाली के संशोधन का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बोर्ड बैठक में स्वकर निर्धारण प्रणाली के संशोधन का प्रस्ताव पारित
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
शामली नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में भाग लेते सभासद । संवाद
विज्ञापन
शामली। नगर पालिका परिषद की बृहस्पतिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 की अंतिम बोर्ड बैठक में स्वकर निर्धारण प्रणाली के संशोधन का प्रस्ताव पारित किया गया। इस दौरान नई दरें लागू करने के संबंध में गजट का प्रकाशन करने के लिए पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
पालिका सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे हुई बोर्ड बैठक में पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने कहा कि बैठक में स्वकर निर्धारण प्रणाली के संशोधन प्रस्ताव को पास किया गया और नई दरें लागू करने के संबंध में गजट का प्रकाशन करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि 28 फरवरी को हुई पिछली बोर्ड बैठक में स्वकर निर्धारण प्रणाली का प्रस्ताव पास किया गया था, जिस पर अंतिम फैसला बोर्ड बैठक की सहमति से लिया गया है।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि शहर के वार्डों को श्रेणी अ व श्रेणी ब में विभाजित किया गया है और वार्डों को भी सड़कों के अनुसार चार भागों में विभाजित कर दरें निर्धारित की गई है। किसी भी करदाता पर वित्तीय वर्ष 2025-26 के भवनकर व जलकर बकाया रहने पर गजट में प्रकाशित होने की तिथि के बाद नए बिल बनाए जाएंगे। बिल वितरण की तिथि से दो माह तक किसी पर कोई अधिभार नहीं लगाया जाएगा और जो छूट बोर्ड द्वारा कर का समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है, उस छूट को भी नए बिल जाने की तिथि से दो माह तक जारी रखा जाएगा। बैठक में सभासदों ने अपने वार्ड की समस्याओं को रखा। पालिकाध्यक्ष ने सभासदों की समस्याओं को सुनकर, उन पर कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
नामित सभासदों का हुआ स्वागत
शामली। बोर्ड बैठक के बाद शासन से नामित सभासद हरिओम पाठक, देवानंद गौड, मीरा चावला, संगीता जिंदल को पालिकाध्यक्ष, पालिका बोर्ड व अधिकारियों -कर्मचारियों ने फूलमालाओं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय केा भाजपा जिला मंत्री बनाए जाने पर बधाई दी गई।
Trending Videos