{"_id":"69c58d52e6691ae7b4090dcb","slug":"the-sound-of-a-leopard-in-a-sugarcane-field-has-created-panic-among-villagers-shamli-news-c-26-1-sal1002-162181-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: गन्ने के खेत में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: गन्ने के खेत में तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिडौली। गांव शीतल गढ़ी में बृहस्पतिवार को युवक मोनू ने गन्ने के खेत में तेंदुआ देखे जाने की गांव में सूचना दी। सूचना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने खेतों की घेराबंदी कर तेंदुए की तलाश शुरू कर दी।
गांव निवासी मोनू सुबह गन्ने के खेत में पानी देने जा रहा था। बताया कि जैसे ही वह खेत के पास पहुंचा, उसने सामने एक तेंदुआ बैठा हुआ देखा। वह पीछे हटकर गांव पहुंचा तथा अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी।
सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित होकर खेतों पर पहुंच गए। कुछ ग्रामीणों ने भी तेंदुए को देखने की बात कही, जिससे इलाके में दहशत और बढ़ गई। ग्रामीणों ने एहतियातन गांव में मुनादी कर लोगों से अपने छोटे बच्चों और पशुओं को बाहर न छोड़ने की अपील की। घटना की सूचना बिडौली पुलिस चौकी को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि तेंदुए की सूचना मिली है। तलाश की जा रही है।
Trending Videos