{"_id":"6a1ddffab81ec78ae606ca69","slug":"the-sun-shone-as-the-weather-cleared-and-the-temperature-rose-by-one-degree-shamli-news-c-26-1-smrt1048-166673-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: मौसम साफ होने पर निकली धूप, तापमान एक डिग्री बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: मौसम साफ होने पर निकली धूप, तापमान एक डिग्री बढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शामली। आंधी-बारिश के बाद जिले में मौसम साफ होने के साथ ही तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार सुबह को हल्के बादल छाने के बाद दोपहर में चिलचिलाती धूप निकलने से तापमान एक डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान रहे। जिले में दो दिन पहले आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही थी। अब फिर मौसम में बदलाव आया है। सोमवार सुबह के समय बादल छाए रहे, लेकिन दस बजे धूप निकली। इसके बाद दोपहर में तेज धूप निकलने से मौसम गर्म हो गया। गर्मी व धूप से बचने के लिए लोग छांव की तलाश में रहे। पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह से पिछले दो दिन में अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह के समय हल्के बादल छाने और दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है।
Trending Videos
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ की मौसम वैज्ञानिक डॉ. श्वेता सिंह ने बताया कि मंगलवार को सुबह के समय हल्के बादल छाने और दोपहर में तेज धूप निकलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन