{"_id":"6a1dd61aad2cdb85630fa67e","slug":"cm-in-bijnor-cm-yogi-said-i-have-come-to-slap-pakistan-india-will-give-a-strong-reply-with-brahmos-2026-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CM in Bijnor: सीएम योगी बोले- पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा मारने आया हूं, ब्रह्मोस से भारत देगा तगड़ा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM in Bijnor: सीएम योगी बोले- पाकिस्तान के मुंह पर तमाचा मारने आया हूं, ब्रह्मोस से भारत देगा तगड़ा जवाब
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:48 AM IST
सार
Bijnor News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष के साथ ही पाकिस्तान पर भी हमला बोला। साथ ही गाय को लेकर कहा कि मां और बेटे के रिश्ते को घोषित करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
विज्ञापन
संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मौलाना-मौलवी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के लिए ज्ञापन दे रहे हैं। ऐसा चलन चल रहा है। हमने गाय को माता माना है, वह पशु नहीं, पशु तुम्हारी बुद्धि हो गई है जो गोमाता को पशु बोल रहे हो। जैसे गंगा मां है, वैसे ही हमारे लिए गाय माता है। सोमवार को सीएम योगी बिजनौर जिले के अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गांवड़ी में हुई जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
मंच पर सीएम और अन्य नेता।
- फोटो : अमर उजाला
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की जा रही है, दूसरी तरफ गोकशी करने वालों को ये लोग आश्रय देते हैं। बकरा ईद की बधाई के संदेश में सोशल मीडिया पर गाय का फोटो लगाया जाता है। आगे कहा कि अपने चेले चपाटों को समझ लो वरना अंजाम बुरा होगा। यह सभी को पता है गो हत्या पर यूपी में क्या होता है। हम गंगा पूजा और आरती करते हैं। हमारे सभी संस्कार गंगा के तट पर होते हैं। यह किसी आक्रांता को बताने का अधिकार नहीं है। मां और बेटे के रिश्ते को घोषित करने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
Trending Videos
जनसभा में उपस्थित लोग।
- फोटो : अमर उजाला
कहा कि एक भी मौलवी ने बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के कत्लेआम पर निंदा नहीं की। जुम्मे की नमाज में यह बात करनी चाहिए थी कि पाकिस्तान घटिया हरकत कर रहा है। ध्यान में रखना होगा अहिंसा और करुणा मानवता के भूषण है किंतु शस्त्र उठाना होगा, अगर सामने खरदूषण हैं। सज्जनों के लिए ही हम सज्जन बनें, दुर्जनों के लिए दुर्जन। देश के प्रति द्रोह करने वालों के खिलाफ लड़ना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देते सीएम।
- फोटो : अमर उजाला
दोस्ती ये कैसी दोस्ती...गाजियाबाद में देखा होगा
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह दोस्ती, कैसी दोस्ती है, गाजियाबाद में देखा होगा। वहां ईद की दावत पर बुलाकर दोस्त को छुरा घोंप दिया। दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी स्वीकार नहीं होगी, अगर कोई अपनी नालायक औलाद को समझा नहीं पा रहा है तो गलती कर रहा है। उसका अंजाम बुरा होगा।

कैमरे में पलों को कैद करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
यह भावुकता और आनंद का क्षण है
जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों को जमीन पर मालिकाना हक के अधिकार पत्र सौंपे। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान से विस्थापित परिवारों की पुश्तैनी संपत्ति पर मजहबी कट्टरता ने जबरन कब्जा करके कत्लेआम किया था। हिंदू और सिखों को पाकिस्तान से पलायन करके भारत में आना पड़ा। साल और दशक बीत गए, आज ये परिवार चौथी पीढ़ी में हैं। अब अवसर आया जब विस्थापित परिवारों को जमीन पर मालिकाना हक दे रहे हैं। ये भावुकता और आनंद के क्षण हैं। बिजनौर में कुल 1645 विस्थापित परिवारों को जमीन का मालिकाना के अधिकार पत्र सौंपे गए।