सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM Yogi explained the policy after paying homage to the land of Vidur.

Bijnor News: विदुर की धरा को वंदन कर नीति बता गए सीएम योगी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi explained the policy after paying homage to the land of Vidur.
अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गावड़ी में भाजपा की जनसभा में भीड़ का अ​भिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदि
विज्ञापन
- सीएम योगी बोले, अब नौकरी में कट और सिफारिश नहीं, अधिकार है

- मंत्रोच्चार के साथ बिजनौर की धरती को किया नमन
- सपा और कांग्रेस पर बोला हमला, सभी वर्गों को साधा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। ओम नम: पार्वती पतये, हर-हर महादेव का उच्चारण कर सीएम योगी ने विदुर की धरा को नमन किया और सरकार की नीति-रीति बता गए। 35 मिनट के भाषण में सपा और कांग्रेस पर भी जमकर प्रहार किया। साथ ही गन्ना किसान, युवा और उद्यमी सभी को साध गए। गाय और गाजियाबाद की घटना का जिक्र करते हुए दंगाइयों को सख्त संदेश भी दे दिया। बिजनौर के गांव आलमपुर गांवड़ी में जनसभा को संबोधित करने के लिए दो बजकर 48 मिनट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने माइक थामा। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत में महादेव को नमन करते हुए कहा कि धर्मो रक्षति रक्षितः का उद्घोष करने वाले महाभारत की अमर गाथा के साथ साथ महात्मा विदुर की धरा को नमन करता हूं।
बोले कि बिजनौर की धरती ने भारत के इतिहास को बनाया, बनते और बिगड़ते भी देखा। पूर्व सांसद स्व. सर्वेश सिंह का भी जिक्र किया। बोले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास पर काम किया जा रहा है। योजनाएं, बिजली, कर्ज और अन्य सुविधाएं बिना भेदभाव के हर वर्ग तक पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पाकिस्तान से आने वाले विस्थापितों को जमीन आवंटित की गई थी, मगर मालिकाना हक नहीं मिला था। मालिकाना हक को लेकर कांग्रेस, सपा ने कुछ नहीं किया। सबके मुंह पर लगाम लगा था। इसके बाद सीएम योगी ने बिजनौर में अपने रात्रि निवास का जिक्र किया। कहा कि बिजनौर विकास के पैमाने पर पिछड़ने नहीं पाएगा, यह हमने तय कर लिया था। आप परिश्रम करते हैं, तो प्रदेश का पेट भरता है।
विज्ञापन
Trending Videos

कहा कि बाढ़ से बचाव की योजनाएं धरातल पर उतरी हैं, मेडिकल कॉलेज मिला है, यह सब हुआ एक वोट कमल के नाम पर देने से। कहा कि पुलिस की भर्ती में बिजनौर से हजारों युवा भर्ती हुए हैं। पहले की सरकारों में भाई भतीजावाद चलता था। अब नौकरी में कट या सिफारिश नहीं है बल्कि अधिकार पर नौकरी मिल रही है।

मंडी बनाने का भी कर गए वादा
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विधायक सुशांत सिंह ने बताया है कि मंडी के लिए जमीन आरक्षित करवा दी गई है, तो हम भी पैसा देने के लिए तैयार हैं। ये मंडी बनकर रहेगी। यह वादा करके सीएम योगी ने अफजलगढ़ के आस पास के किसानों की नब्ज पर हाथ रख दिया।

चौधरी चरण सिंह को किया याद
उन्होंने बताया कि गन्ने के भाव को लेकर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, किसान यूनियन के पदाधिकारी और अन्य लोगों ने मांग उठाई थी कि इस बार गन्ने का भाव हैंडसम होना चाहिए। जिसके बाद हमने भाव 400 कर दिया। साथ ही चौधरी चरण सिंह का जिक्र करना भी नहीं भूले।

अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गावड़ी में भाजपा की जनसभा में भीड़ का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदि

अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गावड़ी में भाजपा की जनसभा में भीड़ का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदि

अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गावड़ी में भाजपा की जनसभा में भीड़ का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदि

अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गावड़ी में भाजपा की जनसभा में भीड़ का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदि

अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गावड़ी में भाजपा की जनसभा में भीड़ का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदि

अफजलगढ़ के गांव आलमपुर गावड़ी में भाजपा की जनसभा में भीड़ का अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed