सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Truck driver Salman's murder accused carrying a reward of 25,000 arrested

Bijnor News: ट्रक चालक सलमान का हत्यारोपी 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Truck driver Salman's murder accused carrying a reward of 25,000 arrested
विज्ञापन
तीन माह पहले शुगर मिल के यार्ड में हुई थी सलमान की हत्या


संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। शुगर मिल के यार्ड में हुई ट्रक चालक सलमान की हत्या में लापता चल रहे 25 हजार के इनामी अजीम को पुलिस ने करीब तीन माह दस दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। गैर जमानती वारंट, कुर्की की कार्रवाई, न्यायालय के आदेश की अवहेलना का मुकदमा और 25 हजार रुपये का इनाम घोषित होने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। रविवार देर रात उसे बुढेरन रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।
19 फरवरी को स्योहारा शुगर मिल के ट्रक यार्ड में टोकन लेने के विवाद के बाद ट्रक चालक मोहल्ला बिरामपुर ईदगाह रोड निवासी सलमान की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अजीम निवासी मोहल्ला मुस्लिम चौधरियान को नामजद किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी के विरुद्ध सात मार्च को गैर जमानती वारंट हुए थे। 22 मार्च को फरारी की उद्घोषणा जारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर नोटिस चस्पा कर ढोल बजवाकर मुनादी कराई थी तथा आत्मसमर्पण न करने पर कुर्की की चेतावनी दी थी। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी आरोपी के सामने नहीं आने पर उसके विरुद्ध न्यायालय के आदेश की अवहेलना का अलग से मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कराया।
विज्ञापन
Trending Videos

रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अजीम स्योहारा-बुढेरन रोड क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ धामपुर अभय कुमार पांडे ने अजीम को गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed