सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Tourist Mini Bus Overturns After Collision With Car Near Oxford Chowk in Bijnor, 20 Injured

Bijnor: हरिद्वार से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, कार की साइड लगने से हुआ हादसा, 20 लोग घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Jun 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

बिजनौर के नहटौर में ऑक्सफोर्ड चौराहे के पास कार की साइड लगने से टूरिस्ट मिनी बस पलट गई। हादसे में बस चालक, पर्यटकों और कार सवारों समेत 20 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Bijnor: Tourist Mini Bus Overturns After Collision With Car Near Oxford Chowk in Bijnor, 20 Injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बिजनौर जिले के नहटौर क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोतवाली रोड स्थित ऑक्सफोर्ड चौराहे के पास हरिद्वार से लौट रही एक टूरिस्ट मिनी बस और कार की साइड से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े।

Trending Videos


बस चालक समेत 20 लोग घायल
दुर्घटना में मिनी बस चालक सहित 14 पर्यटक घायल हो गए। वहीं कार में सवार दंपती और चार बच्चे भी चोटिल हुए। कुल मिलाकर करीब 20 लोग हादसे में घायल बताए गए हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut Crime: गोली मारकर युवक को उतारा मौत के घाट, राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के जिला अध्यक्ष समेत दो पर FIR

विज्ञापन

पुलिस और स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। कुछ घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए आर्य चिकित्सालय भेजा गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

यातायात हुआ प्रभावित, पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed