फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two accused arrested with foreign liquor worth six lakh rupees.

Shamli News: छह लाख कीमत की अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 03 Aug 2026 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 03 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with foreign liquor worth six lakh rupees.
कैराना। पुलिस ने पिकअप गाड़ी से छह लाख की शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

रविवार तीन बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीतरवाड़ा से सहपत जाने वाले रास्ते पर पिकअप गाड़ी का पीछा किया। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 25 पेटी हरियाणा मार्का रेड लेबल शराब की बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से सोनू उर्फ भोलू निवासी गांव शेरपुर थाना किरतपुर जनपद बिजनौर तथा कुशल निवासी झांकी हुसैनपुर थाना किरतपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पकड़ी गई शराब की कीमत छह लाख बताई जा रही है। सीओ हेमंत कुमार ने बताया आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। शराब कहां से ले तथा कहां सप्लाई करनी है इस बारे में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed