फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Uproar over stopping of freight vehicles at Bidauli check post.

Shamli News: बिडौली चेक पोस्ट पर माल भाड़ा वाहनों को रोकने पर हंगामा

Mon, 03 Aug 2026 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 03 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar over stopping of freight vehicles at Bidauli check post.
मेरठ करनाल हाइवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान रोके गए मॉल वाहन। संवाद
शामली। जिला प्रशासन की ओर मालभाड़ा वाहनों को पास जारी नहीं किए गए हैं। हरियाणा के करनाल बॉर्डर पर बिड़ौली में दूसरे प्रांतों से आने वाले मालभाड़ा वाहनों को रात में रोकना शुरू कर दिया है। शनिवार रात वाहनों को रोकने पर जिले के उद्यमी बॉर्डर पर पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद अधिकारियों ने वाहनों को निकाला।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर उद्यमियों के मालभाड़ा वाहनों को पास जारी करने के लिए आश्वासन दिया गया था। उद्यमियों के छोटे वाहनों के 250 पास जारी कर दिए गए, लेकिन मालभाड़ा वाहनों के पास जिला प्रशासन की ओर से चार दिन बाद भी नहीं जारी किए गए हैं। शनिवार रात उद्यमियों के मालभाड़ा वाहनों को बिड़ौली और टपराना में रोक दिए जाने पर आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता, तुषार कुच्छल और अभिनव बंसल आदि उद्यमी बिड़ौली चेक पोस्ट पर पहुंचे और वाहनों को रोकने पर विरोध जताया।
विज्ञापन

उद्यमियों ने कहा कि डीएम-एसपी के आदेश के बावजूद रात में मालभाड़ा वाहनों को रोकना गलत है। बिड़ौली चेक पोस्ट पर वरिष्ठ अधिकारियों के न मिलने पर सीओ शामली जितेंद्र सिंह, जिला सहायक यातायात प्रभारी लाल विराट को इससे अवगत कराया। बाद में मालभाड़ा वाहनों को औद्योगिक क्षेत्र में जाने की अनुमति मिली। आईआईए के चेयरमैन विशाल गुप्ता और अभिनव बंसल ने बताया कि सोमवार को डीएम-एसपी से मिलकर इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।

मेरठ करनाल हाइवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान रोके गए मॉल वाहन। संवाद

मेरठ करनाल हाइवे पर कांवड़ यात्रा के दौरान रोके गए मॉल वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed