सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   With the onset of summer, the number of patients suffering from viral infections has increased, and the OPD is crowded.

Shamli News: गर्मी शुरू होते ही वायरल संक्रमण के बढ़े मरीज, ओपीडी में लगी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 17 Apr 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
With the onset of summer, the number of patients suffering from viral infections has increased, and the OPD is crowded.
जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लगी लाइन । संवाद
विज्ञापन
शामली। गर्मी बढ़ने के साथ ही जिला अस्पताल में वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल में वायरल बुखार, नजला, खांसी के मरीजों की संख्या ज्यादा है। ओपीडी में वायरल संक्रमण के 250 से ज्यादा मरीज रोज आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ बचाव की सलाह दे रहे हैं।
Trending Videos

फिजिशियन डॉ. सचिन मलिक ने बताया कि गर्मी बढ़ने से लोगों की सेहत पर प्रभाव पड़ रहा है। तेज धूप के चलते वायरल बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ज्यादा देर तक धूप में रहने और फिर अचानक ठंडे वातावरण में जाने से वायरल होने का खतरा रहता है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में ज्यादा ठंडा पानी या अन्य पेय पदार्थ भी नुकसान पहुंचाते है। खानपान के प्रति भी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। कम प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों को वायरल जल्दी अपनी चपेट में ले लेता है, इसलिए प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए संतुलित खानपान और मौसमी फल खीरा, ककड़ी, खरबूजा व तरबूज आदि का सेवन करना चाहिए। ज्यादा ठंडी, खट्टी और तली-भुनी चीजों से परहेज करना चाहिए। उन्हाेंने बताया कि चिकित्सक की सलाह से ही मरीज को जांच व दवा लेनी चाहिए। सीएमएस डॉ. किशोर कुमार आहूजा ने बताया कि वायरल बुखार, खांसी व जुकाम के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। सभी मरीजों की जांच व दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed