सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   225th premier intelligence agency meeting held

Shravasti News: 225वीं अग्रणी आसूचना एजेंसी की हुई बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 30 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
225th premier intelligence agency meeting held
बैठक में मौजूद उप महानिरीक्षक। - फोटो : बैठक में मौजूद उप महानिरीक्षक।
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में बुधवार शाम 225वीं अग्रणी आसूचना एजेंसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रक मुख्यालय लखीमपुर खीरी के उप महानिरीक्षक वी. विक्रमण ने की। इसमें सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और आंतरिक चुनौतियों पर चर्चा की गई।
Trending Videos

बैठक को संबोधित करते हुए उप महानिरीक्षक वी. विक्रमण ने कहा कि सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, तस्करी, नशीले पदार्थों की रोकथाम, वनों से संबंधित अपराधों पर रोकथाम लगाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए सुरक्षा बलों व आसूचना एजेंसियों के मध्य समन्वय और सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान बेहद जरूरी है। बैठक में एसएसबी 9वीं वाहिनी बलरामपुर के कमांडेंट मनोरंजन कुमार पांडेय, 42वीं वाहिनी नानपारा के कमांडेंट जीसी पांडेय, 70वीं वाहिनी लखीमपुर खीरी के कमांडेंट राजन कुमार श्रीवास्तव, 62वीं वाहिनी भिनगा के कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण, 59वीं वाहिनी नानपारा के द्वितीय कमान अधिकारी पंकज ठाकुर, एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, वेद प्रकाश उप प्रभागीय वनाधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed