सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A young man injured in an accident died during treatment.

Shravasti News: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 30 Apr 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A young man injured in an accident died during treatment.
मृतक संजय। - फोटो : मृतक संजय।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के ग्राम भयापुरवा निवासी संजय (22) बुधवार को बाइक से इकौना गए थे। वहां से वापस लाैटते समय सेमरी चौराहे के निकट किसी वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बहराइच में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Trending Videos

मृतक के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि वह दो दिन पूर्व ही मुंबई से लौटे थे। बुधवार को किसी दोस्त से मिलकर इकौना से लाैट रहे थे। तभी सेमरी चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed