{"_id":"6a0b60cc41f3923f470b63d4","slug":"asp-inspected-sirsia-police-station-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120240-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: एएसपी ने सिरसिया थाने का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: एएसपी ने सिरसिया थाने का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 19 May 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया थाने का रविवार को एएसपी चंद्रकेश सिंह ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित मामलों की भी जानकारी ली। साथ ही मामलों को समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी ने थाना कार्यालय में मिशन शक्ति केंद्र, बंदीगृह, आरक्षी बैरक आदि के सफाई व्यवस्था को परखा। उन्होंने गैंगेस्टर अधिनियम, गैंगेस्टर अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा, गुंडा अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई तथा जिलाबदर की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही साइबर पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेने व गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने आपरेशन क्लीन, ऑपरेशन दहन व आपरेशन त्रिनेत्र के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी ली। इस मौके पर उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos